भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खुलेंगे कमाई के नए रास्ते, कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत

नई दिल्ली

अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर भारत के लिए एक बेहद अहम खबर सामने आई है. दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है और इसी बीच वॉशिंगटन ने नई दिल्ली को भरोसा दिया है कि समझौते के तहत भारत को अपने प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले अच्छी टैरिफ मिलेगी। 

समाचार एजेंसी ANI ने भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि ‘अमेरिका ने ट्रेड डील में भारत को उसके प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले टैरिफ का लाभ देने का भरोसा दिया है. अधिकारी ने कहा कि अब यह देखना होगा कि अंतिम समझौते में टैरिफ का ढांचा किस तरह तैयार होता है। 

पहले चरण की डील पर तेजी, वित्त वर्ष के अंत तक लक्ष्य
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (B
TA) को कई चरणों में पूरा करने की रणनीति पर बात हो रही है. दोनों देश फिलहाल समझौते के पहले चरण यानी शुरुआती पैकेज को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. भारत का लक्ष्य है कि मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक इस पहले चरण को पूरा कर लिया जाए। 

इस वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती पैकेज और व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत एक साथ चल रही है. हालांकि, टैरिफ में भारत को मिलने वाली वास्तविक राहत इस बात पर निर्भर करेगी कि दोनों देश अंतिम शर्तों पर किस तरह सहमत होते हैं। 

अभी सेवाओं को पहले पैकेज से रखा जाएगा बाहर
प्रस्तावित ट्रेड डील के पहले चरण में सेवाओं से जुड़े मुद्दों को शामिल नहीं किया जाएगा. इन पर दूसरे चरण और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत बातचीत होगी। 

अंतिम समझौते को कानूनी दस्तावेज के रूप में तैयार किए जाने की उम्मीद है. इसके साथ अलग-अलग विषयों पर विस्तृत एनेक्सचर भी होंगे. समझौते में कस्टम और व्यापार को आसान बनाने से जुड़ा एक अलग अध्याय भी शामिल किया जाएगा. इससे दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात की प्रक्रियाओं को सुगम बनाने और व्यापारिक बाधाएं कम करने में मदद मिल सकती है। 

कस्टम और व्यापार सुविधा पर बात
ट्रेड डील को लेकर बातचीत सिर्फ टैरिफ तक सीमित नहीं है. दोनों देशों के बीच कस्टम और व्यापार सुविधा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है. वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने ANI को बताया कि पिछले सप्ताह इस विषय पर भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई थी। 

इसके लिए अमेरिका का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 2 और 3 नवंबर को भारत आया था. इस दौरान दोनों पक्षों ने कस्टम और व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के मुद्दों पर चर्चा की। 

Related Posts

8th Pay Commission: 6% इंक्रीमेंट, DA मर्जर और 5 प्रमोशन पर सरकार का क्या होगा रुख?

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग को गठन हुए एक साल से ज्यादा हो गया है और उसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए दिए गए 18 महीने के समय में करीब…

ट्रंप के टैरिफ से भारत को फायदा संभव, सुर्खियों से अलग दिख रही नई तस्वीर

नई दिल्ली ट्रंप टैर‍िफ पर खबरों की हेडलाइंस देखकर अगर आप भी परेशान हो रहे हों, तो रुक‍िये. इन हेडलाइंस पर मत जाइए, क्‍योंक‍ि जो बातें अब न‍िकलकर सामने आ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581