आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

रायपुर

छत्तीसगढ़ की धरती केवल प्राकृतिक सुंदरता और लोक-संस्कृति ही नहीं, बल्कि अपने अदम्य जनजातीय साहस के लिए भी इतिहास में अपना अलग महत्व रखती है। यहां के वनवासियों के लिए आजादी केवल सत्ता का बदलाव नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और ‘जल, जंगल, जमीन’ के अधिकारों की रक्षा का संकल्प थी।1857 की क्रांति से करीब तीन दशक पहले परलकोट विद्रोह से लेकर भूमकाल और जंगल सत्याग्रह तक, यहां के जननायकों ने विदेशी हुकूमत के खिलाफ शौर्य और बलिदान की मिसाल पेश की। अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और बेगार प्रथा के विरुद्ध यह संघर्ष कभी सशस्त्र विद्रोह के रूप में, तो कभी अहिंसक सत्याग्रह के रूप में गूंजा। बस्तर से लेकर सरगुजा और रायपुर तक फैली इस क्रांति ने न केवल स्थानीय अधिकारों की रक्षा की, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी अमूल्य योगदान दिया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर इन जननायकों को याद करना महत्वपूर्ण है।  

इन गुमनाम नायकों की गाथा को जीवंत रखने के लिएनवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय बनाया गया है। यह देश का पहला डिजिटल जनजातीय संग्रहालय है।14 दीर्घाओं और 650 मूर्तियों वाले इस संग्रहालय में परलकोट, भूमकाल और जंगल सत्याग्रह जैसे ऐतिहासिक संघर्षों की गाथाएं प्रदर्शित हैं। संग्रहालय परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा भी स्थापित है। छत्तीसगढ़ के पहले स्वतंत्रता सेनानी,  स्वतंत्रता सेनानी, सोनाखान के जमींदार वीर नारायण सिंह ने 1856 के अकाल में ग्रामीणों को अन्न बांटकर मानवता की मिसाल पेश की थी जिसे अंग्रेजों ने अपराध माना और उन्हें जेल में डाल दिया। 1857 की क्रांति में वे जेल से निकलकर अंग्रेजों के खिलाफ डटे रहे और 10 दिसंबर,1857 को उन्हें रायपुर के जयस्तंभ चौक पर फांसी दे दी गई। उनकी शहादत छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान का प्रतीक है। उनके सम्मान में नवा रायपुर में संग्रहालय और रायपुर में क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया है।

शहीद गैंदसिंह

1857 की क्रांति से लगभग तीन दशक पहलेबस्तर में स्वतंत्रता की पहली चिंगारी सुलग उठी थी। परलकोट विद्रोह के नायक शहीद गैंदसिंह ने मराठा और अंग्रेजी सत्ता के हस्तक्षेप के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया था।वर्ष 1824-25 में उनके नेतृत्व में आदिवासियों ने पारंपरिक हथियारों से संघर्ष किया। जनवरी 1825 में अंग्रेजों और मराठों की संयुक्त सेना ने उन्हें बंदी बना लिया और 20 जनवरी,1825 को परलकोट में फांसी दे दी।

वीर गुण्डाधूर एवं डेबरीधुर

परलकोट के बाद बस्तर में 1910 में भूमकाल विद्रोह की ज्वाला भड़की, जिसके महानायक वीर गुण्डाधूर थे। नेतानार के धुरवा आदिवासी गुण्डाधूर ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों, बेगारी और वन अधिकारों के हनन के विरुद्ध आदिवासियों को संगठित किया। अंग्रेजों द्वारा आंदोलन दबाए जाने के बावजूद गुण्डाधूर कभी पकड़े नहीं जा सके। श्रद्धांजलि स्वरूप उनके जन्मस्थान नेतानार से शहीद वीर गुण्डाधूर सेवा डेराकी शुरुआत की गई है। भूमकाल आंदोलन में गुण्डाधुर के सबसे करीबी सहयोगीबोरगाधुर (डेबरीधुर) भी महान क्रांतिकारी थे। गद्दारों के कारण पकड़े जाने पर 29 मार्च,1910 को जगदलपुर के गोल बाजार स्थित इमली पेड़ पर उन्हें फांसी दी गई।

क्रांतिवीर कंगला मांझी

कांकेर के तेलावट गांव के निवासी और गोंड समुदाय के कंगला मांझी (हीरा सिंह देव) ने वर्ष 1913 से आंदोलन से जुड़कर अनुशासन और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जनजातीय समाज को एकजुट किया।आजादी के बाद भी वे आदिवासियों के उत्थान में सक्रिय रहे और 'आदिवासी किसान सैनिक संगठन' की परंपरा विकसित की। 5 दिसंबर,1984 को उनका निधन हुआ। उनके द्वारा स्थापित 'मांझी सरकार' की परंपरा आज भी जीवित है।

बंटू धुरवा, सुकदेव पातर एवं रामधीन गोंड

कंगला मांझी से प्रेरित होकर कई नायक आंदोलन में आए। बंटू धुरवा 1910 के भूमकाल आंदोलन से जुड़े थे।वहीं सुकदेव पातर ने झंडा सत्याग्रह के तहत भेलवापानी में अहिंसक प्रतिरोध का नेतृत्व किया। शहीद रामधीन गोंड जंगल सत्याग्रह के प्रमुख सेनानी थे।

संत रामेश्वर गहिरा गुरु

संत गहिरा गुरु (मूल नाम रामेश्वर कंवर) का जन्म 1905 में रायगढ़ के गहिरा ग्राम में हुआ था। वे एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति और सामाजिक अनुशासन के प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।वर्ष 1943 के बाद उनके सामाजिक कार्यों का विस्तार हुआ। उन्होंने 1953 में कैलाश गुफा आश्रम और संस्कृत शिक्षा संस्थानों की स्थापना की। 21 नवंबर,1996 को उनके निधन तकउन्होंने वनांचलों में शिक्षा और जनजागरण का अलख जगाया।

माता राजमोहिनी देवी

सरगुजा के सरसेड़ा में 7 जुलाई,1914 को जन्मीमाता राजमोहिनी देवीमहान समाज सुधारक थीं। उन्होंने जनजातीय समाज में नशाबंदी, स्वच्छता और महिलाओं की जागरूकता के लिए अभियान चलाया। वर्ष 1953 में उन्होंने भटगांव सत्याग्रह का नेतृत्व कियाजिससे समाज में व्यापक बदलाव आया। उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें 1989 में पद्मसे सम्मानित किया गया। वे महिला सशक्तिकरण की बड़ी प्रतीक थीं। इन जननायकों की गाथाएं छत्तीसगढ़ की जनजातीय विरासत का अमूल्य अंग हैं। जनजातीय गौरव दिवस जैसे आयोजन के माध्यम से इन अमर सेनानियों के बलिदान को अगली पीढ़ियों तक पहुंचा रहे हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली में बिजली के बुनियादी ढांचे पर अवैध कब्जों के खिलाफ एक्शन तेज, 2374 लोगों को हटाने का आदेश जारी

    नई दिल्ली बिजली के तारों पर विज्ञापन के होर्डिंग लटकते तो आपने भी देखे होंगे, लेकिन किसी मकान के बीच से निकलते बिजली के खंभे या उन पर टिकी किसी…

    बिहार के छोटे शहरों को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी, 13 जिलों में हेलीपोर्ट से पर्यटन और रोजगार बढ़ने की उम्मीद

    पटना बिहार के 13 आकांक्षी जिलों में हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इससे इन जिलों में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का रास्ता खुलेगा। आपातकालीन राहत एवं बचाव कार्यों के साथ पर्यटन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

    PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

    मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

    मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

    SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

    SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

    3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

    पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

    फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

    फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581