गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक छटा से सजा समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

रायपुर,

लोकभवन में राज्यपाल  रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने राज्यपाल को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला मती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। आदर्श ग्राम तुलसी के कान्हा ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्या राउत नाचा और महिलाओं द्वारा सुवा नृत्य और पंडवानी गायन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, छत्तीसगढ़ गर्ल्स बैंड चिन्हारी की संगीत प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह और उमंग का वातावरण बनाया। कुमारी भूमिसुता मिश्रा द्वारा शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने भी उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।

गायक  पृथ्वी तांड़ी एवं  गौतम विस्वास, द्वारा असम के प्रसिद्ध गायक डॉ. भूपेन हजारिका के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने समारोह को विशेष भावनात्मक रंग दिया। उनके गीतों के गायन से अतिथि भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा तथा पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने भी गायन की प्रस्तुति दी।

समारोह में उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मती ममता साहू, विधायक  पुरंदर मिश्रा,  रिकेश सेन,  संपत अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

बुंदेलखंड के किसानों को किफायती और टिकाऊ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

लखनऊ योगी सरकार के सहयोग से बुंदेलखंड के किसानों को किफायती और टिकाऊ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की जा रही है। नरैनी विकासखंड की बिरौना…

बाल दिवस पर रायपुर रेलवे स्टेशन में बाल श्रम का खुलासा, 200 रुपये रोजाना देकर नाबालिग से उठवा रहे थे शराब की बोतलें

रायपुर   राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर में शराब की कबाड़ (शीशी और बाटल) बीनते हुए एक 17 वर्षीय बालक मिला। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की पूछताछ में बालक ने बताया कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581