बिहार की कप्तानी संभालते ही वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सौराष्ट्र के खिलाफ बनाए 18 रन

नई दिल्ली
 भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ लिया है। सौराष्ट्र के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती मुकाबले में बिहार की कमान संभालते ही वह पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए। महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी कप्तान के सामने टॉस के लिए उतरकर वैभव ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया जिन्होंने 17 साल और 311 दिन की आयु में अपनी टीम की कप्तानी की थी।

18 रन पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
लगातार चार हार के साथ रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में निराशा झेलने वाली बिहार की टीम के लिए वैभव की वापसी संजीवनी की तरह मानी जा रही है। हालांकि, कप्तानी की इस ऐतिहासिक पारी में वह बल्ले से बड़ी छाप छोड़ने से चूक गए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद वैभव ने तेज शुरुआत की, लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर उन्हें 18 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

शानदार फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी का यह कीर्तिमान उनके बेहद कम समय में हासिल किए गए बड़े मुकामों की कड़ी में नया नाम है। इससे महज पांच महीने पहले ही उन्होंने भारतीय सीनियर टीम के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था जबकि 10 महीने से भी कम समय पहले जिम्बाब्वे में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने में उनकी अहम भूमिका रही थी। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर भी उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था जहां भारत की 3-2 की सीरीज जीत के दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर महज 7.1 ओवर में 133 रनों की तूफानी साझेदारी करते हुए 19 गेंदों पर 45 रन जड़े थे।

सौराष्ट्र के खिलाफ यह मुकाबला बिहार की जर्सी में वैभव का महज आठवां और कुल मिलाकर 44वां टी20 मैच है, जिसमें से 23 मुकाबले वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। छोटे फॉर्मेट में उनकी विस्फोटक क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल नवंबर में उन्होंने एसीसी राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 42 गेंदों पर 144 रन ठोककर किसी भी भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी20 शतक जड़ा था।

 

Related Posts

क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत बदलेगा गेंदबाजी संयोजन? सिराज की वापसी और जडेजा पर टिकी नजरें

नई दिल्ली वेलिंगटन टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाया, लेकिन मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. अब दोनों टीमें क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट के लिए आमने-सामने होंगी. सीरीज…

भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले बाबा अपराजित का 15 साल का करियर खत्म

नई दिल्ली  तमिलनाडु के पूर्व कप्तान बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसके साथ ही उनके 15 साल का करियर समाप्त हो गया। उन्होंने इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581