चीन से पिछड़ने के लिए जयशंकर ने राजीव गांधी के दौर को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली 
1980 के दशक में भारत और चीन की एक जैसी अर्थव्यवस्था थी। हालांकि, आज के समय में यह अंतर काफी बड़ा हो चुका है। भारत की तुलना में चीन काफी मजबूत स्थिति में है। विदेश मंत्री एस जयशंकर से जब इस अंतर पर राय पूछी गई तो उन्होंने इसके लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में भारत ने मौंका गंवा दिया और चीन हमसे आगे निकल गया।

हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS 2026) को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब 1988 में चीन की राजधानी बीजिंग गए थे तब भारत और चीन की अर्थव्यवस्था एक आकार की थी। लेकिन 1980 के दशक में चीन में बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण हुआ। वहीं भारत इस मौके का लाभ उठाने से चूक गया।'

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध पर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चीन के साथ लगी सीमा एक तरह से और अधिक सक्रिय हो गई है। जयशंकर ने गलवान का जिक्र करते हुए कहा, “उस सीमा पर हमारी खुद को बनाए रखने और सेना तैनात करने की क्षमता में सुधार हुआ है। मैं कहूंगा कि इसमें काफी महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।”

1980 के दशक में भारत और चीन की अर्थव्यवस्था
1980 के दशक की शुरुआत में दोनों देशों की कुल जीडीपी लगभग बराबर थी। भारत की जीडीपी करीब 186-200 अरब अमेरिकी डॉलर और चीन की लगभग 300 अरब अमेरिकी डॉलर के आसपास थी। प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी दोनों देशों की स्थिति एक जैसी थी। गरीबी का स्तर भी काफी हद तक एक जैसा था। दोनों ही देशों में कमजोर और सीमित संसाधनों वाले लोगों की संख्या बहुमत में थी। दोनों देशों की औसत आर्थिक विकास दर उस समय करीब 3% से 4% के आसपास बनी हुई थी।

भारत से कैसे आगे बढ़ा चीन?
चीन ने 1978 में ही देंग शियाओपिंग के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों की शुरुआत कर दी थी और विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बनाए। जबकि भारत ने बड़े स्तर पर बाजार को 1991 के उदारीकरण के बाद खोला। चीन ने अपने आपको वैश्विक विनिर्माण और निर्यात का हब बनाया, जबकि भारत का ध्यान बाद के वर्षों में मुख्य रूप से आईटी और सर्विस के क्षेत्र पर अधिक रहा।

राजीव गांधी का चीन दौरा
आपको बता दें कि 1988 में राजीव गांधी ने चीन का दौरा किया। पंडित नेहरू के बाद चीन जाने वाले वह दूसरे प्रधानमंत्री थे। राजीव बीजिंग में चीन की सरकार के बातचीत कर रहे थे, इधर सुमदोरोंग चू घाटी में दोनों देशों की सेना आमने-सामने थी। राजीव गांधी के चीन दौरे ने दोनों देशों के बीच के रिश्तों में आई कड़वाहट को कम करने की कोशिश की थी। दोनों देशों के बीच कई राउंड की बातचीत होने लगी थी।

Related Posts

मोदी की जनसभा में अचानक बेहोश हुई महिला कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री ने तुरंत की मदद

मैसूर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कर्नाटक के मैसूर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान 70 साल से ज्यादा उम्र की एक बुजुर्ग महिला बीजेपी कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़…

कोरोना के नए स्ट्रेन PJ.2.1 को लेकर अलर्ट, क्या फिर बढ़ेगा संक्रमण का खतरा? जानें लक्षण और बचाव

नई दिल्ली  कनाडा में सामने आया कोविड-19 का एक नया वैरिएंट PJ.2.1 अब कई देशों में फैल चुका है। मई 2026 से इसकी शुरुआत हुई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581