छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सजेगा मोहारा मेला, व्यवस्थाओं के लिए विभागों को मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव.

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवनाथ नदी के समीप स्थित मोहरा परिसर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धार्मिक और पारंपरिक महत्व रखने वाले इस मेले में शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनने लगा है। नगर निगम द्वारा भी मिला को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्‍न ‘व्यवस्थाएं की जाएंगी। नदी के आसपास साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन. और अन्य. आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ लोगों को पारंपरिक मेले का आनंद भी मिलेगा।

तीन दिनों तक रहेगी रौनक
कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले मोहरा मेले में तीन दिनों तक श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की चहल-पहल रहेगी। परिसर के साफ सफाई भी शुरू कर दी गई है। व्यापारियों के लिए स्थान का भी चिनांकन सुनिश्चित कराने का कार्य जल्द किए जाने की जानकारी दी जा रही है। व्यवस्थाओं पर रहेगा फोकस मेले में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और आवागमन की व्यवस्था को लेकर तैयारी की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि काफी लंबे समय से यहां पर मेला लगता है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई सुनिश्चित की जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मोहरा पहुंचने की संभावना है। घाट के आसपास सफाई का कार्य भी तेज कर दिया गया है।

24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा
इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मंगलवार, 24 नवंबर को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात क7:42 बजे से प्रारंभ होकर 24 नवंबर की रात 8:23 बजे तक रहेगी। इस अवसर पर श्रद्धालु पवित्र नदियों एवं जलाशयों में स्नान-दान करेंगे तथा दीपदान और पूजाअर्चना करेंगे। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाएगी।

Related Posts

Haryana News: IAS विवेक आर्या और IPS अदिति सिंह की अनोखी प्रेम कहानी, जल्द बजेगी शादी की शहनाई

मेरठ. मेरठ की रहने वालीं आईपीएस अदिति सिंह शुक्रवार को हरियाणा कैडर के आईएएस अफसर विवेक आर्य से सात जन्‍मों के बंधन में बंधने जा रही हैं। अदिति सिंह को…

*15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक होगी खरीदी*

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिलेवासियों को 465 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक की लागत के 77…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581