Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

पटियाला.

पंजाब में धान की कटाई का सीजन लगभग अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। राज्य में 12 नवंबर तक पराली जलाने के 5571 मामले सामने आ चुके हैं। 12 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने के तरनतारन जिला में 688 मामले सामने आए हैं।

संगरूर में 640, बठिंडा में 501, फिरोजपुर में 737 और पटियाला में 380 मामले दर्ज किए गए हैं। फिरोजपुर 737 मामलों के साथ राज्य में सबसे आगे है, जबकि तरनतारन दूसरे स्थान पर है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, फिरोजपुर में पराली जलाने के 728 मामले सामने आए हैं. इसके बाद तरनतारन में 687, संगरूर में 628 और बठिंडा में 499 मामले दर्ज किए गए हैं. 15 सितंबर से 9 नवंबर के बीच ही पंजाब में पराली जलाने की 4,657 घटनाएं दर्ज की गई थीं. इसके बाद भी खेतों में आग लगाने का सिलसिला जारी रहा और कुल आंकड़ा 5,517 तक पहुंच गया.

1,259 FIR, 85 लाख का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रहे मामले 
प्रशासन ने पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की है. अब तक ऐसे मामलों में 1,259 FIR दर्ज किए जा चुके हैं. ये केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दर्ज किए गए हैं. यह धारा सरकारी आदेश का पालन नहीं करने से जुड़ी है. इसके अलावा 1,695 मामलों में पर्यावरण मुआवजे के तौर पर 85 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है. हालांकि, इसमें से अब तक 37 लाख रुपये से कुछ ज्यादा ही वसूले जा सके हैं. सरकार ने 1,637 किसानों के जमीन के रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी दर्ज की है. इसका मतलब है कि संबंधित किसान अपनी जमीन के बदले बैंक से कर्ज लेने या उसे बेचने में परेशानी का सामना कर सकते हैं.

धान कटते ही खेत साफ करने की जल्दी
दरअसल, धान की कटाई के बाद किसानों के पास गेहूं की बुवाई के लिए बहुत कम समय होता है. अक्टूबर और नवंबर के दौरान धान की फसल कटती है और तुरंत बाद रबी सीजन की गेहूं की फसल बोनी होती है. ऐसे में कुछ किसान खेत से फसल के अवशेष जल्दी हटाने पराली में आग लगा देते हैं. पिछले साल 2025 के धान कटाई सीजन में पंजाब में 5,114 मामले दर्ज हुए थे. वहीं 2024 में 10,909 और 2023 में 36,663 घटनाएं सामने आई थीं. कार्रवाई के बावजूद इस सीजन में पराली जलाने के मामले 5,500 के पार पहुंचना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है. 

Related Posts

8 से 10 जनवरी 2027 तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव का आयोजन

रायपुर राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के आयोजन के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह साहित्य उत्सव आगामी 8, 9 एवं…

पहाड़ी गांव गहन्दर को मिली बड़ी राहत, पानी के लिए भटकने की मजबूरी हुई खत्म

रायपुर कभी परिवार की प्यास बुझाने पहाड़ी रास्तों से नाले और झरने से पानी लाना महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। मटमैले पानी को कई परतों से छानकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581