रांची नगर निगम की नई पहल, शहर के 24 प्रमुख स्थलों पर पौधारोपण कर बदलेगी सूरत

रांची
राजधानी रांची को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। शहर के 24 प्रमुख स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित किए जाएंगे। इसके तहत करीब 2233 मीटर लंबाई में हरित क्षेत्र तैयार करने की योजना है। नगर निगम की उद्यान शाखा ने इसके लिए प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित किया है।

योजना के तहत खाली और अनुपयोगी पड़ी जगहों पर पौधे लगाकर हरियाली विकसित की जाएगी। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

नगर निगम की कोशिश है कि सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर खाली पड़ी जमीन का बेहतर इस्तेमाल कर व्यवस्थित हरित क्षेत्र तैयार किए जाएं। इससे शहर के प्रमुख इलाकों का स्वरूप बदलेगा। योजना के तहत पौधारोपण के साथ इन स्थलों को आकर्षक रूप देने और उनके नियमित रखरखाव पर भी जोर दिया जाएगा।

कांके रोड से खेलगांव तक 24 स्थान चिह्नित
ग्रीन पैच विकसित करने के लिए कांके रोड पर सीएमपीडीआइ से एलपीएन शाहदेव चौक तक छह अलग-अलग स्थलों का चयन किया गया है। इसके अलावा मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम की चहारदीवारी के समीप, भास्कर कॉम्प्लेक्स के सामने और रिम्स की चहारदीवारी के पास भी हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

कोकर में लक्ष्मी टावर और रामलखन सिंह यादव कॉलेज के सामने, प्लाजा चौक पर यातायात बूथ के समीप तथा लालपुर में इनकम टैक्स कॉलोनी और बीआइटी एक्सटेंशन की चहारदीवारी के पास ग्रीन पैच बनाए जाएंगे। न्यूक्लियस मॉल से जेल मोड़ तक और जेल चौक से जेल पार्क की चहारदीवारी के किनारे भी हरियाली विकसित करने की योजना है।

इसके अलावा हरमू एमटीएस के समीप, साउथ ऑफिस पाड़ा में ट्यूलिप गर्ल्स हॉस्टल के सामने, डोरंडा बाजार, कचहरी चौक, करमटोली चौक, बांधगाड़ी चौक, लोवाडीह स्थित असेंबली ऑफ गॉड चर्च के पास और खेलगांव के आसपास के क्षेत्रों को भी योजना में शामिल किया गया है।

पहले 19 स्थलों पर विकसित हो चुके हैं ग्रीन पैच
शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए नगर निगम पहले भी पहल कर चुका है। इसके तहत 19 स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित किए जा चुके हैं। अब 24 नए स्थानों पर हरियाली विकसित करने की तैयारी है। निगम का लक्ष्य शहर के अलग-अलग इलाकों में उपलब्ध खाली जगहों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर हरित क्षेत्र का विस्तार करना है।

पौधों के रखरखाव पर भी रहेगा जोर
ग्रीन पैच विकसित करने के साथ उनके संरक्षण और नियमित रखरखाव की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके तहत पौधों की सिंचाई, देखभाल और आसपास की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि विकसित किए गए हरित क्षेत्र लंबे समय तक हरे-भरे रहें।

 

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुसनेर विधायक के पुत्र स्व. गजेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राजस्थान के झालावाड़ जिले की डग तहसील क्षेत्र के रतनपुरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां मध्यप्रदेश की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से…

बाल विवाह रोकने के लिए बेटियों को जागरूक कर रही है मध्यप्रदेश सरकार : मंत्री सुश्री भूरिया

विश्व बाल दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल स्टार ने साझा की हीमा निनामा की प्रेरक कहानी भोपाल मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की 17 वर्षीय बेटी हीमा निनामा का बाल विवाह के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581