मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

चंडीगढ़.

पीजीआई में गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता को हड़पने के 1.14 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपितों की भूमिका को लेकर अहम खुलासे हुए हैं।

जांच में सामने सामने आया है कि इस पूरे खेल में शामिल गोल चौक पर ढाबा चलाने वाला साहिल सूद खुद का नाम सामने आने से बचाने के लिए अपने साले की मदद ले रहा था। इसके साथ ही फर्जी दस्तावेजों के जरिये मरीजों के नाम पर जारी होने वाली ग्रांट की रकम ढाबा चलाने वाला साहिल सूद और फोटोस्टेट की शाप चलाने वाला दुर्लभ कुमार अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में पहुंचाई जाती थी। वहीं, इस मामले पर सीबीआई ने संस्थान के छह कर्मचारियों समेत आठ आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही इसे अदालत में दाखिल किया जाएगा।

अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ से घोटाला
पीजीआई के गोल चौक स्थित फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाला दुर्लभ अपने पार्टनर साहिल सूद के साथ मिलकर प्राइवेट ग्रांट सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ कर इस घोटाले को अंजाम दे रहा था। गरीब मरीजों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्थिक सहायता की रकम दुर्लभ, साहिल और उनके रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। बाद में इस रकम को आपस में बांट लिया जाता था। जांच में यह भी सामने आया था कि कुछ मामलों में मृत मरीजों के नाम पर भी ग्रांट हासिल की गई। पिछले वर्ष दिसंबर में सीबीआई ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, ग्रांट सेल ने दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित पांच मरीजों के इलाज के लिए राष्ट्रीय आरोग्य निधि और अन्य संस्थाओं से मिले 61.75 लाख रुपए में से 38 लाख 946 रुपए बिना किसी डाक्टर की पर्ची के सीधे दवा विक्रेताओं के खातों में भेज दिए गए। हैरानी की बात यह है कि इन 5 मरीजों में से 2 की पहले ही मौत हो चुकी थी।

70 मामलों में गड़बड़ी, फाइलें गायब
पीजीआई की इंटरनल कमेटी की जांच में सामने आया था कि 2017 से अक्टूबर 2021 तक के रिकार्ड की जांच की गई। इसमें ऐसे 70 और मामले सामने आए। इनमें 17 मामलों में दवा सप्लायरों के असली बिलों में छेड़छाड़ कर 2 बार भुगतान लिया गया। वहीं 37 मरीजों की असली फाइलें रिकाॅर्ड से पूरी तरह गायब पाई गईं।

Related Posts

जींद से सोनीपत का सफर होगा तेज, रेलवे ने 110 KM की स्पीड से ट्रेन चलाने को दी मंजूरी

जींद. रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जींद से सोनीपत ट्रैक पर जल्द ही ट्रेनों की गति बढ़ने वाली है। जींद-सोनीपत रेलवे मार्ग पर अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति…

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

चंडीगढ़. कनाडा में वाहन चोरी और उन्हें विदेश भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पील रीजनल पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581