Vastu Tips: रसोई में कभी खाली न रखें ये 5 डिब्बे, घर की बरकत से जुड़ी है मान्यता

वास्तु शास्त्र में घर की रसोई को बेहद महत्वपूर्ण स्थान माना गया है. मान्यता है कि रसोई का संबंध केवल भोजन और परिवार की सेहत से ही नहीं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि से भी होता है. यही वजह है कि रसोई में रखी चीजों और उनकी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, रसोई में कुछ चीजों को हमेशा थोड़ा भरा हुआ रखना चाहिए. इन्हें पूरी तरह खाली रखना शुभ नहीं माना जाता है. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में अन्न, धन और सुख-समृद्धि की कमी हो सकती है. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें रसोई में कभी पूरी तरह खाली नहीं रखना चाहिए.

1. चावल का डिब्बा
वास्तु शास्त्र में चावल को अन्न और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.  चावल का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जिसे सुख-सुविधा और वैभव का कारक माना गया है. इसलिए रसोई में चावल का डिब्बा पूरी तरह खाली नहीं रखना चाहिए. इसे थोड़ा भरा हुआ रखना घर में अन्न और समृद्धि बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है.

2. आटे का डिब्बा
रसोई में आटे का डिब्बा भी कभी पूरी तरह खाली नहीं रखना चाहिए. आटे को अन्नपूर्णा देवी की कृपा और घर की बरकत से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि आटे का डिब्बा खाली होना घर में अन्न की कमी का प्रतीक है. इसलिए आटा खत्म होने से पहले ही उसमें नया आटा भर देना चाहिए.

3. हल्दी का डिब्बा
हल्दी का इस्तेमाल खाने का स्वाद और रंग बढ़ाने के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है. हिंदू धर्म में हल्दी को शुभता, पवित्रता और मंगल का प्रतीक माना जाता है. हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है. बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य और सुख-समृद्धि का कारक माना गया है. इसलिए रसोई में हल्दी का डिब्बा पूरी तरह खाली नहीं रखना चाहिए.

4. नमक का डिब्बा
नमक हर रसोई की जरूरी चीजों में से एक है. वास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और सकारात्मकता बनाए रखने से जोड़कर देखा जाता है. इसे चंद्रमा और शुक्र ग्रह से भी संबंधित माना जाता है. रसोई में नमक का डिब्बा खाली रखना शुभ नहीं होता. इसलिए नमक खत्म होने से पहले ही उसमें नया नमक डाल देना चाहिए. कहते है इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहता है.

Related Posts

इंडियन बैंक में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

अगर आप ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं और देश के प्रतिष्ठित सरकारी बैंक के साथ जुड़कर बैंकिंग सेक्टर के कामकाज को करीब से सीखना और करियर बनाना चाहते हैं, तो…

स्मार्टवॉच कैसे गिनती है कदम और मापती है हार्टबीट? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

सुबह उठते ही जब आप अपनी स्मार्टवॉच देखते हैं, तो स्क्रीन पर कई आंकड़े नजर आते हैं. आपने रात में कितने घंटे नींद ली, दिनभर में कितने कदम चले, कितनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581