. छठ पूजा पर ठेकुआ बनाते समय न करें ये 5 गलतियां, लंबे समय तक रहेगा कुरकुरा

 छठ पूजा की तैयारियां शुरू होते ही घरों में ठेकुआ बनाने की खुशबू आने लगती है. यह सिर्फ एक पकवान नहीं, बल्कि छठ के प्रसाद का सबसे खास हिस्सा है. गुड़, गेहूं के आटे और घी से बनने वाले ठेकुआ का स्वाद शायद ही कोई भूल पाता हो. कई घरों में इसे बनाने की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है.

अगर आप भी इस बार घर पर ठेकुआ बनाने वाले हैं, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इससे ठेकुआ का स्वाद भी अच्छा आएगा और वह लंबे समय तक कुरकुरा भी रहेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

ठेकुआ को कुरकुरा बनाने के 5 खास टिप्स
    मोयन का रखें ध्यान: आटे में घी की मात्रा सही रखें. इससे ठेकुआ खस्ता बनता है.
    आटा ज्यादा नरम न गूंथें: नरम आटे से ठेकुआ का आकार बिगड़ सकता है और यह कुरकुरा भी नहीं बनेगा.
    गुड़ का घोल ठंडा करें: गर्म घोल से आटा गूंथने पर उसकी बनावट बदल सकती है.
    तेज आंच पर न तलें: ज्यादा गर्म तेल में ठेकुआ बाहर से जल्दी भूरा हो जाएगा, लेकिन अंदर से कच्चा रह सकता है.
    पूरी तरह ठंडा होने दें: गर्म ठेकुआ को तुरंत डिब्बे में बंद न करें. इससे भाप के कारण उसमें नमी आ सकती है. 

Thekua Recipe: ठेकुआ बनाने का आसान तरीका
1
सबसे पहले एक बर्तन में गुड़ और थोड़ा पानी डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. गुड़ पिघलने के बाद इसे छान लें, ताकि इसमें मौजूद गंदगी निकल जाए. अब घोल को ठंडा होने दें.

2
 एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद सौंफ, इलायची पाउडर और नारियल का बुरादा डालें.

3
अब थोड़ा-थोड़ा गुड़ का घोल डालते हुए आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा पूरी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए.

4
तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. इन्हें हाथों से दबाकर चपटा करें और ठेकुआ के सांचे से डिजाइन बना लें. अगर सांचा नहीं है, तो कांटे या चाकू की मदद से भी डिजाइन बना सकते हैं.

5
कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. आंच मध्यम से धीमी रखें और ठेकुआ को धीरे-धीरे तलें. दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने पर इन्हें निकाल लें. ठंडा होने के बाद ही डिब्बे में रखें. 

Related Posts

जूनियर टीम इंडिया का फाइनल में धमाका, 37वें ओवर में अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान से मुकाबला तय

अल अमरात  भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में एंट्री मार ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए सेमीफाइनल को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया।…

फोन के अंदर छिपे हैं 9 कमाल के सेंसर, जानिए कैसे करते हैं स्मार्टफोन को स्मार्ट

कभी ध्यान दिया है कि फोन को सीधा से आड़ा करते ही स्क्रीन घूम जाती है. कॉल पर बात करते समय फोन कान के पास ले जाएं तो स्क्रीन बंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581