ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार के नए अवसर, यूपी में विशेष रोजगार सप्ताह की तैयारी तेज

लखनऊ 
विशेष रोजगार सप्ताह के आयोजन के निर्देश
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 से 30 नवम्बर तक प्रदेश में विशेष रोजगार सप्ताह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस विशेष रोजगार सप्ताह के दौरान जनपदवार मानव दिवस सृजन के लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। अधिकतम पात्र श्रमिकों को उनकी मांग के अनुरूप वास्तविक रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

रोजगार और टिकाऊ परिसम्पत्तियों पर जोर
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीती 12 अक्तूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें जनपदों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मानव दिवस सृजन के साथ-साथ योजना के तहत निर्धारित चार थीम के अनुरूप बड़े पैमाने पर जनोपयोगी कार्य भी कराए गए। आगे बढ़ाते हुए विशेष रोजगार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण श्रमिकों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ गांवों में टिकाऊ परिसम्पत्तियों का निर्माण भी सुनिश्चित हो सके। आयुक्त, ग्राम्य विकास प्रमोद कुमार उपाध्याय द्वारा सभी जिला कार्यक्रम समन्वयकों एवं संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि विशेष रोजगार सप्ताह की तैयारियां समय से पूरी करते हुए 21 नवम्बर, 2026 से कार्य प्रारम्भ करा दिए जाएं और 23 से 30 नवम्बर तक विशेष रोजगार सप्ताह का प्रभावी एवं सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

Related Posts

तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये मिलेंगे

स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा नक्सली हमले में पैर गंवाने के…

RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना

 रायपुर जमीन और मकान खरीदने वालों को सुरक्षित निवेश का भरोसा देने के लिए बने रेरा के आदेशों की भी अनदेखी हो रही है। रायपुर जिले के डूमर में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581