शिक्षकों की कमी होगी दूर, 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शुरू होगी विद्या संबल योजना

डूंगरपुर
 राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार योजना के दायरे में शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है। इसके तहत कक्षा 11वीं और 12वीं में व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी के रूप में शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 30 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निकाय चुनाव के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पहले ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। हालांकि, जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि पंचायत चुनाव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू होने से फिलहाल वहां नई नियुक्तियां नहीं की जाएंगी। ऐसे में डूंगरपुर और सागवाड़ा के नगरीय निकाय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर ही आवेदन लिए जाएंगे।

इंटरव्यू नहीं, शैक्षणिक योग्यता से होगा चयन
योजना के तहत संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के साथ 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त शिक्षक भी आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में किसी तरह का इंटरव्यू नहीं होगा। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 75 प्रतिशत और बीएड, एमएड जैसी प्रशिक्षण संबंधी योग्यता के आधार पर 25 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर वरीयता सूची तैयार होगी

चयनित गेस्ट फैकल्टी को प्रति घंटे 400 रुपए के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। हालांकि, एक महीने में अधिकतम मानदेय 30 हजार रुपए ही मिलेगा। भुगतान वास्तविक रूप से ली गई कक्षाओं के आधार पर किया जाएगा।

21 नवंबर को जारी होगी विज्ञप्ति, जानें पूरा शेड्यूल
शिक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 नवंबर को रिक्त पदों का विवरण जारी कर विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 23 से 25 नवंबर दोपहर 12 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। 26 नवंबर को प्राप्त आवेदनों की सूची स्कूल स्तर पर जारी होगी। 27 और 28 नवंबर को अस्थायी वरीयता सूची चस्पा कर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 30 नवंबर को अंतिम वरीयता सूची जारी होगी। जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन के बाद 4 दिसंबर को अस्थायी नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

45 स्कूलों में 52 व्याख्याताओं की जरूरत
डूंगरपुर और सागवाड़ा के शहरी क्षेत्र के 45 सरकारी स्कूलों में व्याख्याताओं के 52 पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्तियां होने से कक्षा 11वीं और 12वीं के 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों को विषयवार पढ़ाई का लाभ मिल सकेगा। विभाग का उद्देश्य रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर बनाना है।

ऑफलाइन जमा करना होगा आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र सहित दो राजपत्रित अधिकारियों के चरित्र प्रमाण पत्र लगाने होंगे। आवेदन संबंधित रिक्त पद वाले स्कूल में स्वयं उपस्थित होकर प्राचार्य अथवा यूसीईईओ के पास जमा कराना होगा।

यह नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक अथवा नियमित शिक्षक की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। इस अस्थायी सेवा के आधार पर भविष्य में नियमित नौकरी का दावा नहीं किया जा सकेगा। वहीं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अध्यापन के लिए अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होने की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भी जरूरी होगी।

'विद्या संबल योजना के दूसरे चरण में शहरी क्षेत्र के स्कूलों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर अस्थायी शिक्षक लगाए जाएंगे। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है।' -हर्षित चौबीसा, एसीडीईओ, डूंगरपुर

 

Related Posts

गांधीसागर को मिलेगी विकास की बड़ी सौगात, CM मोहन यादव करेंगे डेस्टिनेशन कैबिनेट का आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार नवाचार करके राज्य की तस्वीर बदल रहे हैं। डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकें उसी नवाचार का हिस्सा हैं। इसी श्रृंखला में अब 18 नवंबर…

छत्तीसगढ़ बनेगा निर्यात का नया हब, स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी- मंत्री देवांगन

छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581