2027 से 2031 तक WTC का नया शेड्यूल तैयार करने की तैयारी, क्रिकेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव

 बाली 
क्रिकेट का भविष्य किस दिशा में जाएगा, आने वाले वर्षों में टेस्ट क्रिकेट का कार्यक्रम कैसा होगा और दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही फ्रेंचाइजी लीगों पर लगाम लगाने के लिए क्या नए नियम बनाए जाएंगे? इन अहम सवालों के जवाब तलाशने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अधिकारी और सदस्य देशों के प्रतिनिधि इंडोनेशिया के बाली में जुटे हैं. बुधवार से शुरू हुई ICC की चार दिवसीय बैठकों में क्रिकेट के भविष्य से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर मंथन होगा. यह 2026 में ICC की आखिरी बोर्ड और समिति बैठकों का दौर है, जो 15 नवंबर तक चलेगा। 

इस बैठक का सबसे अहम एजेंडा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पिनशिप (WTC) के अगले दो चक्रों का कार्यक्रम और 2028 से 2035 तक होने वाले ICC के बड़े पुरुष टूर्नामेंटों की विंडो है. ICC के मुताबिक, 2027-29 और 2029-31 WTC चक्रों के मुकाबलों का प्रस्ताव पेश किया जाएगा. इसके अलावा 2028 से 2035 तक के सभी स्थापित प्रमुख पुरुष ICC टूर्नामेंटों की विंडो भी मंजूरी के लिए रखी जाएगी. यानी आने वाले करीब नौ वर्षों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर की रूपरेखा तैयार करने की दिशा में यह बैठक अहम साबित हो सकती है। 

फ्रेंचाइजी लीगों के बढ़ते जाल पर ICC की नजर

दुनिया भर में IPL समेत अलग-अलग देशों की टी20 फ्रेंचाइजी लीगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कार्यक्रम, खिलाड़ियों की उपलब्धता और राष्ट्रीय टीमों की प्राथमिकताओं को लेकर नई चुनौतियां पैदा हो रही हैं. ICC की बैठक में इस मुद्दे पर भी खास चर्चा होगी। 

जुलाई में ICC के वार्षिक सम्मेलन के दौरान गठित Franchise League Review Group अपनी शुरुआती रिपोर्ट पेश करेगा. इस समूह को मौजूदा ICC सैंक्शनिंग फ्रेमवर्क यानी फ्रेंचाइजी लीगों को मंजूरी देने से जुड़े नियमों की समीक्षा का जिम्मा सौंपा गया था. इसका उद्देश्य ऐसे नियमों को और प्रभावी बनाना है, जो क्रिकेट के पूरे इकोसिस्टम की रक्षा और मजबूती कर सकें। 

दरअसल, फ्रेंचाइजी क्रिकेट के विस्तार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सामने कई सवाल खड़े किए हैं. अलग-अलग लीगों के आयोजन से खिलाड़ियों के व्यस्त कार्यक्रम, बोर्डों के हित और राष्ट्रीय टीमों के लिए उपलब्धता जैसे विषय लगातार चर्चा में हैं. ऐसे में ICC यह देखना चाहता है कि मौजूदा नियमों में किस तरह बदलाव या सुधार किए जाएं, जिससे लीग क्रिकेट का विस्तार भी हो और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का ढांचा भी प्रभावित न हो। 

ICC के कामकाज और गवर्नेंस की भी होगी समीक्षा
बाली बैठक में सिर्फ मैदान पर होने वाले क्रिकेट की चर्चा नहीं होगी, बल्कि ICC के अपने कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था की भी समीक्षा होगी. Governance Review Committee अपनी शुरुआती सिफारिशें पेश करेगी. इस समिति को ICC के प्रशासनिक ढांचे और गवर्नेंस की व्यापक समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

जुलाई में हुई वार्षिक बैठक के बाद गठित इस समिति का मकसद संगठन की व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है. हालांकि, फिलहाल बोर्ड के सामने शुरुआती सिफारिशें ही रखी जाएंगी। 

अफगान शरणार्थी महिला क्रिकेटरों के लिए बनेगा रोडमैप
बैठक का एक अहम मानवीय और विकास से जुड़ा मुद्दा अफगानिस्तान की शरणार्थी महिला क्रिकेटरों का भी है. इनके लिए गठित टास्क फोर्स ICC बोर्ड के सामने Development Pathway Programme के अगले चरणों का प्रस्ताव रखेगी. इस कार्यक्रम के जरिए अफगान शरणार्थी महिला क्रिकेटरों के लिए क्रिकेट से जुड़े अवसर और आगे बढ़ने का रास्ता तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है। 

इंडोनेशिया में तेजी से बढ़ रहा क्रिकेट
ICC की बैठक ऐसे समय में इंडोनेशिया में हो रही है, जब वहां क्रिकेट का विस्तार तेजी से हो रहा है. इंडोनेशिया की पुरुष टीम ने 2025 में दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे. वहीं, देश की सीनियर महिला टीम ने इस साल पहली बार एशिया कप में हिस्सा लिया. इंडोनेशिया की अंडर-19 महिला टीम ने भी पहली बार अंडर-19 एशिया कप के लिए क्वालिफाई किया। 

देश में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी निवेश किया जा रहा है. इसी कड़ी में बाली इंटरनेशनल ओवल का निर्माण किया जा रहा है. यह मैदान 2027 में ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप के ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर की मेजबानी करेगा। 

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि बोर्ड और समितियों की बैठकें वैश्विक क्रिकेट संगठन की मजबूती को दिखाती हैं. दुनिया भर के सदस्य देशों के निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को एक साथ आने का मौका मिलता है, जहां वे अपने विचार साझा कर सकते हैं, आपसी सहयोग मजबूत कर सकते हैं और क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय करने में योगदान दे सकते हैं। 

 

Related Posts

मुंबई छोड़ पंजाब पहुंचे हार्दिक को मिला 18 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, कप्तानी की कमान रहेगी श्रेयस के हाथ

नई दिल्ली आईपीएल 2027 के लिए पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने के बाद हार्दिक पंड्या का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि श्रेयस अय्यर उनके कप्तान हैं।…

16 दिसंबर को होगा IPL 2027 का मिनी ऑक्शन, उससे पहले 4 बड़े ट्रेड से बदली टीमों की रणनीति

नई दिल्ली आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर जारी है। अब तक 4 बड़े ट्रेड हो चुके हैं और इस दौरान कुल 10 खिलाड़ियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581