झारखंड में हाथियों के पुराने रास्ते होंगे बहाल, रेलवे और बिजली विभाग के साथ मिलकर बनेगी रणनीति

रांची
 झारखंड में लगातार बढ़ रहे मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने हाथियों के पारंपरिक आवागमन मार्गों यानी एलिफेंट कॉरिडोर को मजबूत करने की पहल तेज कर दी है। इसके तहत हाथियों के लिए सुरक्षित रास्ते विकसित किए जाएंगे। कॉरिडोर में पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि भोजन और पानी की तलाश में हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़े।

मंगलवार को वन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में हाथी कॉरिडोर के संरक्षण और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में चारागाह विकसित किए जाएं। जलस्रोतों की उपलब्धता बढ़ाई जाए और स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाए।

हाथियों के पुराने रास्तों को फिर से किया जाएगा सक्रिय
बैठक में पीसीसीएफ एवं वन्यजीव प्रतिपालक रवि रंजन ने हाथियों के पारंपरिक आवागमन मार्गों को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए वन विभाग के साथ रेलवे, सड़क निर्माण और बिजली विभाग के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इससे हाथियों की आवाजाही में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

वहीं, पीसीसीएफ एवं वेस्टलैंड डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यकारी निदेशक एटी मिश्रा ने भी पारंपरिक एलिफेंट कॉरिडोर को संरक्षित करने की आवश्यकता बताई।

हाथियों की गतिविधियों का होगा अध्ययन
बैठक में अधिकारियों ने हाथियों के आवागमन के पैटर्न और कॉरिडोर के चयन से संबंधित अध्ययनों को प्रस्तुत किया। इन अध्ययनों के आधार पर सुरक्षित रास्तों की पहचान और संरक्षण की रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई।

वन विभाग की इस पहल का उद्देश्य हाथियों को जंगलों में सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को कम करना है। 

Related Posts

यूपी में पंचायत चुनाव टले, अब 6 महीने और प्रशासकों के हाथ में रहेगी कमान

लखनऊ  प्रदेश की ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह और बढ़ाने की तैयारी है। पंचायत चुनाव में देरी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण निर्धारित करने…

PM स्वनिधि योजना से बदली रेहड़ी-पटरी वालों की जिंदगी, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे चार राष्ट्रीय सम्मान

पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार राज्य के साथ ही तीन नगरीय निकाय होंगे पुरस्कृत, नई दिल्ली में 'स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026' का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581