दीघा घाट से गांधी घाट तक दौड़ेगी वाटर मेट्रो, जल्द कंगन घाट तक होगा विस्तार

पटना
पटना के दीघा घाट से गांधी घाट तक गंगा में वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत मंगलवार को हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हम आपको बताएंगे कि इस लग्जरी वाटर मेट्रो पर सफर करने का किराया कितना है औऱ आप कहां से टिकट हासिल कर सकते हैं। इस वाटर मेट्रो पर सफर करने का किराया 50 रुपया है। बता दें कि वाटर मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई सुविधा से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गंगा में जलयात्रा का नया अनुभव मिलेगा। पर्यटन की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी। पर्यटन विभाग की यह पहल गंगा में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को आधुनिक एवं सुविधाजनक जल परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। इस पर 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री निशांत, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुमार, संजय कुमार, पटना की महापौर सीता साहू, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, पीएचईडी के सचिव बी कार्तिकेय धनजी आदि मौजूद रहे।

कोच्चि के बाद देश का दूसरा शहर बना पटना
पटना से पहले केरल के कोच्चि में 2023 से वाटर मेट्रो चल रही है। कोच्चि वाटर मेट्रो में रोजाना औसतन 8000 यात्री सफर करते हैं। पहले चरण में गुवाहाटी, श्रीनगर, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज में भी इसे शुरू करने की योजना है।

6.5 किमी का सफर 40 मिनट में
● मीनार घाट से गांधी घाट तक की दूरी लगभग 6.5 किलोमीटर है।

● इस आधुनिक वाटर मेट्रो का किराया प्रति वयस्क 50 रुपये है।

● पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यात्रा निःशुल्क होगी।

● पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए टिकट 25 रुपए का होगा।

● दोपहर 3 बजे दीघा खुलेगी और 3:40 बजे तक गांधी घाट पहुंचेगा।

● जलयान गांधी घाट से 4:10 बजे खुलेगा और शाम 5:30 बजे पहुंचेगा।

● मेट्रो को करीब 10 से 15 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा।

● मेट्रो में सीसीटीवी कैमरे और ऑटोमेटिक लोकेशन सिस्टम।

● आपात स्थिति से निपटने के लिए 3-4 रेस्क्यू बोट भी तैनात रहेंगी

यहां ले सकेंगे टिकट
● पर्यटक दीघा घाट पर काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

● शीघ्र ही ऑनलाइन टिकट की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।

आगे क्या: कंगनघाट तक होगा विस्तार
● अभी वाटर मेट्रो दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक शुरू हुई है।

● बैटरी चार्ज करने को मीनार घाट एवं गांधी घाट पर फास्ट चार्जर है।

● भविष्य में इसका संचालन कंगन घाट तक विस्तारित किया जायेगा।

हाइब्रिड इंजन
● पटना में संचालित वाटर मेट्रो हाइब्रिड इंजन से लैस।

● यह मुख्यतः विद्युत ऊर्जा से संचालित होता है।

● इससे जल-ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण नहीं होगा।

Related Posts

सोनपुर मेला जाने वाले ध्यान दें, 22 से 28 नवंबर तक इन रास्तों पर लागू रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

छपरा सोनपुर मेला के उद्घाटन और कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात का विशेष प्लान तैयार किया है। सीएम…

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

चंडीगढ़  पंजाब सिविल सेवा (PCS) और अन्य 322 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी है।कोर्ट ने PPSC…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581