3. 12 नवंबर से भोपाल मेट्रो में लागू होगी नई सुविधा, NCMC कार्ड से सफर करना होगा किफायती

 भोपाल

 राजधानी भोपाल में मेट्रो का सफर अब और ज्यादा हाईटेक, सस्ता और सुगम होने जा रहा है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) द्वारा भोपाल मेट्रो में 12 नवंबर से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की शुरुआत की जा रही है। इस स्मार्ट कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे सफर करने पर यात्रियों को हर यात्रा पर 25 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी।

साथ ही, यह कार्ड देश के उन सभी शहरों में मान्य होगा जहां एनसीएमसी आधारित मेट्रो व्यवस्था लागू है। एनसीएमसी एक स्मार्ट कार्ड आधारित टिकटिंग प्रणाली है। इसके शुरू होने के बाद यात्रियों को रोजाना टिकट काउंटर पर कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। यात्री सीधे कार्ड को गेट पर टैप कर स्टेशन में प्रवेश और निकास कर सकेंगे, जिससे समय की भारी बचत होगी।

मात्र 50 रुपये में उपलब्ध होगा कार्ड

यात्री भोपाल के सभी मेट्रो स्टेशनों के टिकट काउंटर से मात्र 50 रुपये नान-रिफंडेबल शुल्क देकर यह कार्ड ले सकते हैं। कार्ड को रिचार्ज करने के लिए स्टेशन काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप जैसे आसान विकल्प दिए गए हैं।

किराए पर 25 प्रतिशत की बचत

यात्रियों को सिंगल जर्नी पर मिलने वाली 25 प्रतिशत की छूट एनसीएमसी कार्ड पर भी जारी रहेगी। यह छूट 20 रुपये से अधिक के किराए वाली यात्राओं पर लागू होगी। इसके अलावा, मेट्रो प्रबंधन द्वारा 31 दिसंबर तक विशेष प्रमोशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

 

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा की ज्ञान परंपरा काशी में जब तमिल की अमृत परंपरा से मिलती है तो भारत राष्ट्र का चैतन्य जागृत होता है। काशी…

खेलगांव में सजा झारखंड का अनोखा मेला, पाकुड़ की ऑर्गेनिक लोबिया और स्थानीय उत्पादों की धूम

रांची  खेल गांव कॉम्प्लेक्स। आम तौर पर शांत और सुकून भरी यह जगह फिलहाल लोगों के आकर्षण का सबब बनी हुई है। यहां झारखंड का स्थापना दिवस समारोह जो हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581