काली पूजा विसर्जन जुलूस में बवाल, 42 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

 मेदिनीनगर (पलामू)
सदर प्रखंड की लहलहे पंचायत के सिंदुरिया गांव में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया। उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया। 

पथराव में पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 

दो अलग-अलग स्थानों पर काली पूजा 
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया गांव में इस वर्ष दो अलग-अलग स्थानों पर काली पूजा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इनमें एक पक्ष ने पहली बार प्रतिमा स्थापित की थी, जबकि दूसरा पक्ष वर्षों से पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना करता आ रहा है। पहली बार प्रतिमा स्थापित करने वाले पक्ष का विसर्जन पहले ही संपन्न हो चुका था। 

बताया जाता है कि रात करीब नौ बजे इस पक्ष के कुछ युवक डीजे की धुन पर नाचते हुए दूसरे पक्ष के विसर्जन जुलूस में पहुंच गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि, उस समय युवक अपने-अपने घर लौट गए और मामला शांत हो गया।

विसर्जन जुलूस के दौरान फिर बिगड़ा माहौल
बाद में स्थानीय मुखिया के नेतृत्व और पुलिस बल की मौजूदगी में पारंपरिक रूप से पूजा करने वाले पक्ष का विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस उसी रास्ते से गुजर रहा था, जहां दूसरे पक्ष ने पहली बार प्रतिमा स्थापित की थी। 

इसी दौरान पहले हुई कहासुनी को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों को भी निशाना बनाया। पथराव में पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। घटना में तीन पुलिस जवानों के घायल होने की सूचना है।

42 नामजद समेत 100 अज्ञात पर प्राथमिकी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में 42 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है। झड़प और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

झारखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 5 राष्ट्रीय राजमार्गों पर फोरलेन और रिंग रोड की तैयारी

रांची झारखंड को बिहार, बंगाल और ओडिशा से जोड़ने वाले पांच राष्ट्रीय राजमार्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के हवाले हो चुके हैं। इनके नाम हैं, राष्ट्रीय राजमार्ग 20, 139,…

सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, ग्रामीण यूपी को नई उड़ान

आधी आबादी का पूरा दम : सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, ग्रामीण यूपी की अर्थव्यवस्था को दे रहीं नई उड़ान मिर्जापुर के ‘विंध्य प्रेरणा’ से सोनभद्र के ‘सोन प्रेरणा’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581