WTC की दौड़ से बाहर होने पर बाबर आजम का बड़ा बयान, बोले- अब अगले चक्र पर है हमारी नजर

नई दिल्ली
 पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में कल से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान बाबर आजम ने टीम चयन और अपनी हालिया फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाबर ने साफ शब्दों में स्वीकार किया है कि टीम चयन की प्रक्रिया में उनके पास अंतिम निर्णय लेने का अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका काम दिए गए 15 खिलाड़ियों के टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना है न कि खिलाड़ियों को चुनना या बाहर करना। सेलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ द्वारा सौंपी गई टीम के साथ ही वह मैदान पर उतरने को तैयार हैं।

खिलाड़ियों का चयन मेरे हाथ में नहीं है- बाबर आजम
बाबर आजम ने स्पष्ट कहा, 'जो 15 खिलाड़ी मुझे दिए गए हैं मेरा काम उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेना है। खिलाड़ियों का चयन या टीम से बाहर करना मेरे हाथों में नहीं है। सेलेक्टर्स और कोचों ने हमें एक टीम दी है और मेरी जिम्मेदारी उन्हें लड़ाना व मैच जिताऊ प्रदर्शन कराने में मदद करना है। सार्वजनिक रूप से मैं अपनी भूमिका की पूरी सीमाएं नहीं बता सकता लेकिन मैं टीम सेटअप में अपनी राय देता हूं और उसके बाद सेलेक्टर्स व कोच अपना काम करते हैं।'

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी नहीं कोई चांस
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा तालिका में सबसे नीचे चल रही पाकिस्तानी टीम के पास इस चक्र के फाइनल में पहुंचने का कोई मौका नहीं बचा है। इस स्थिति को स्वीकार करते हुए बाबर आजम ने कहा कि टीम अब अगले WTC चक्र (जो 2029 में समाप्त होगा) को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आधा दर्जन से अधिक नए खिलाड़ियों को मौका देना इसी दूरगामी योजना का हिस्सा है ताकि अतीत की गलतियों से सीखकर एक नई दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

बाबर आजम ने कहा, 'हम इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से लगभग बाहर हो चुके हैं, इसलिए अब हमारी नजरें अगले चक्र पर हैं। हमारे पास आधा दर्जन से ज्यादा नए खिलाड़ी हैं ऐसे युवा टैलेंट जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हम भविष्य की तरफ देख रहे हैं और हमने टीम में अलग तरह के खिलाड़ियों को लाने का प्रयास किया है। हम अब इस बात पर चर्चा नहीं करेंगे कि अतीत में क्या हुआ, बल्कि उससे सीख लेकर नए खिलाड़ियों को यह समझाएंगे कि अब हमें किस तरह का क्रिकेट खेलना है।'

 

Related Posts

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बने मुंबई के कप्तान, खिताब पर नजर

मुंबई  भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव अब घरेलू क्रिकेट में नया मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सूर्यकुमार यादव आगामी सैयद…

IND vs NZ: तीसरे वनडे में नहीं फेंकी गई एक भी गेंद, बारिश के कारण मुकाबला रद्द

  हैमिल्टन  हैमिल्टन में जिस बात का डर था, आखिरकार वही हुआ. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेडन पार्क में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मुकाबला तेज बारिश की भेंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581