मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेवासियों को दी दीपावली की मंगलकामनाएं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को अपनी ओर से मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के हर अंचल तक विकास की रौशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान को और भी आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में स्वदेशी दीपावली को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों से ही दीपक, सजावटी सामग्री एवं अन्य स्वदेशी उत्पाद खरीदें। दीपावली पर फल-फूल-पत्ती, तोरण, दीपक, बाती, झालर आदि की दुकानें लगाने वाले छोटे दुकानदारों को निकायों द्वारा ली जाने वाली तहबाजारी से छूट देने के निर्देश दिए हैं। हमारा प्रयास है कि त्यौहार की खुशियां गरीब और छोटे व्यापारियों सहित सबके घरों तक समान रूप से पहुंचें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने प्रदेश के सभी अधिकारियों से कहा है कि त्यौहार की खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंदों तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसीलिए अधिकारी गरीब बस्तियों, छोटे बच्चों, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में जाकर उनके बीच दीपावली मनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध एवं प्रतिबंधित पटाखों तथा मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश भी हमने दिए हैं। हमारा संकल्प है कि विरासत को संजोते हुए विकास के साथ सामाजिक संवेदना और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हम आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को दीपावली के साथ ही छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली का प्रकाश निरंतर फैलता रहे।

 

Related Posts

झारखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 5 राष्ट्रीय राजमार्गों पर फोरलेन और रिंग रोड की तैयारी

रांची झारखंड को बिहार, बंगाल और ओडिशा से जोड़ने वाले पांच राष्ट्रीय राजमार्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के हवाले हो चुके हैं। इनके नाम हैं, राष्ट्रीय राजमार्ग 20, 139,…

सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, ग्रामीण यूपी को नई उड़ान

आधी आबादी का पूरा दम : सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, ग्रामीण यूपी की अर्थव्यवस्था को दे रहीं नई उड़ान मिर्जापुर के ‘विंध्य प्रेरणा’ से सोनभद्र के ‘सोन प्रेरणा’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581