मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा भव्य विस्तार : लगभग 250 हेक्टेयर में फैलेगी सफारी

विंध्य वन और साउथ अफ्रीकन सफारी की बनेगी नई योजना

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुकुंदपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने सफारी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके आगामी विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण योजना की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर की यह व्हाइट टाइगर सफारी अब देश और प्रदेश में काफी प्रसिद्ध हो चुकी है। वन्यजीव प्रेमियों, वन विभाग के अधिकारियों और पर्यटकों के बीच इसे एक विशिष्ट स्थान प्राप्त है। नेचुरल जंगल के बीच बनी यह टाइगर सफारी अपने आप में बेहद अनोखी है, जहाँ जानवरों को प्रसन्नता से विचरण करते देखना मन को प्रसन्न करता है।

वर्तमान में यह व्हाइट टाइगर सफारी लगभग 120 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें लगभग 119 हेक्टेयर का अतिरिक्त क्षेत्रफल और जोड़ने की योजना है। इसके पश्चात इसका कुल क्षेत्रफल बढ़कर लगभग 250 हेक्टेयर हो जाएगा। ​विस्तार योजना के तहत 25 हेक्टेयर में व्हाइट टाइगर सफारी और शेष भाग में चिड़ियाघर शामिल रहेगा।

​नए विस्तार क्षेत्र में 36 हेक्टेयर भूमि पर 'विंध्य वन सफारी' बनाई जाएगी। इसके अलावा, 30 हेक्टेयर क्षेत्र में 'साउथ अफ्रीकन सफारी' का निर्माण किया जाएगा। बचे हुए क्षेत्रफल में जिराफ, जेबरा और अन्य शाकाहारी वन्यजीवों को स्वतंत्र रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा। पर्यटकों को गाड़ी से गुजरते समय इन जानवरों के सड़क पार करने जैसे मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे, जो बिल्कुल नेशनल पार्क जैसा अहसास कराएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संपूर्ण विस्तार योजना की समीक्षा कर ली गई है। सरकार की यह कोशिश है कि इस योजना को जल्द से जल्द मंजूरी मिले और तेजी से काम शुरू किया जाए, ताकि पर्यटकों को यहाँ एक नया और भव्य अनुभव प्राप्त हो सके।

उप मुख्यमंत्री ने सफारी में बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, लेपर्ड, तेंदुआ, बटरफ्लाई पार्क, रेप्टाइल हाउस सहित विभिन्न बाड़ों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

Related Posts

आर्मी-डे परेड के लिए भोपाल तैयार, जंबूरी मैदान से भेल तक सजेगा 2.5 किमी का रास्ता

भोपाल   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए जनवरी 2027 ऐतिहासिक होने जा रहा है। पहली बार भेल दशहरा मैदान रोड पर होने वाली भव्य आर्मी-डे परेड की तैयारियां अब…

यूपी चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर अखिलेश का रुख साफ, जीतने की क्षमता बनेगी आधार

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581