बारूद गोदाम में विस्फोट से मची अफरा-तफरी, कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

नागौर
नागौर शहर के बड़ली क्षेत्र में गुरुवार सुबह बारूद के गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके से आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं और करीब 100 फीट के दायरे में खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

घटना सुबह करीब 9:40 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान दो गंभीर घायल युवक भी मिले, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

धमाके से बस के शीशे टूटे, मकानों में आई दरारें
विस्फोट का असर घटनास्थल के आसपास के मकानों और वाहनों पर भी पड़ा। करीब 100 फीट दूर खड़ी एक बस के सभी शीशे टूट गए। आसपास के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। धमाके की तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर भीड़ को नियंत्रित कर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।

गोदाम में और मजदूर होने की आशंका
हादसे के समय गोदाम में कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दो युवकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो गंभीर घायल मिले हैं। मृतकों की पहचान और विस्फोट के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे घटनास्थल का जायजा ले रही हैं।

पोटेशियम नाइट्रेट मिलाकर तैयार किया जाता है बारूद
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट मिलाकर बारूद तैयार किया जाता था। गोदाम के एक हिस्से में तैयार पटाखों का स्टॉक भी रखा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी में गोदाम मालिक का नाम अमीन बताया जा रहा है। बताया गया है कि उसके पास पटाखों का स्थायी लाइसेंस है। हालांकि, लाइसेंस के तहत कितनी मात्रा में पटाखे रखने की अनुमति थी और मौके पर कितना बारूद व विस्फोटक सामग्री रखी थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Posts

किसान आधा एकड़ जमीन पर करें प्राकृतिक खेती का प्रयोग, शिवराज सिंह चौहान ने दी सलाह

भोपाल  भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश के…

नई दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

 ग्रेटर नोएडा  केंद्रीय कैबिनेट ने फैसला लिया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581