रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली
 रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक पहले पूरी टीम को बदल दिया गया। मैच से दो दिन पहले नई टीम का ऐलान किया गया। मेघालय की पुरानी टीम ने शुरुआती तीन मुकाबले खेले थे और एक मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। खिलाड़ी चौथे मैच से पहले अभ्यास भी कर रहे थे, लेकिन मेघालय हाई कोर्ट के फैसले के बाद एमसीए अध्यक्ष जेम्स संगमा ने नई टीम का चयन कर दिया।

एमसीए में अध्यक्ष और सचिव के बीच विवाद
इस पूरे विवाद की जड़ एमसीए अध्यक्ष जेम्स संगमा और सचिव रेनॉल्ड खार्कमनी के बीच चल रही खींचतान है। खार्कमनी को राज्य की अंडर-23 महिला टीम की खिलाड़ियों से जुड़े यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था। इस निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए मेघालय हाई कोर्ट ने कार्रवाई को बरकरार रखा। कोर्ट ने खार्कमनी के फैसलों को अवैध माना और एमसीए की एपेक्स काउंसिल की चुनी गई रणजी टीम को भी अमान्य करार दिया। इसके बाद संगमा के गुट ने नागालैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए नई टीम चुनी।

टीम से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज राहुल दलाल ने इस फैसले पर निराशा जताई। वह 41 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'शुक्रवार को फैसला अध्यक्ष के पक्ष में आया। हम शनिवार और रविवार को प्रैक्टिस के लिए गए। हमें लगा कि हम खेलने वाले हैं, क्योंकि हम पहले तीन राउंड में खेल चुके थे। इसलिए हमने नहीं सोचा था कि चौथे मैच से दो दिन पहले ऐसा कुछ हो जाएगा। हम मैदान पर गए, प्रैक्टिस की और फिर रविवार को जब हम वापस आए, तो हमें पता चला कि हमारे जाने के बाद दूसरी टीम ने प्रैक्टिस की थी।'

सोशल मीडिया पर हुआ टीम का ऐलान
राहुल दलाल बताया कि शुरुआत में नई टीम के कुछ खिलाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ था। अधिकारियों ने पुराने खिलाड़ियों से नई टीम के साथ मिलकर खेलने को कहा, लेकिन उन्होंने एक साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद रात करीब 11 बजे उन्हें बताया गया कि सभी नए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और सोशल मीडिया पर नई टीम का ऐलान भी कर दिया गया है।

पुराने खिलाड़ी शुभकामनाएं देकर मैदान से लौटे
राहुल दलाल ने कहा कि पुराने खिलाड़ी अपना किट बैग लेने मैदान पहुंचे, नई टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उन्हें शुभकामनाएं देकर लौट आए। उन्होंने कहा कि टीम ने तीन मैच खेले थे और एक बड़ी जीत भी हासिल की थी। ऐसे में अचानक पूरी टीम बदलने से सभी खिलाड़ी दुखी हैं।

 

Related Posts

शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा के साथ खेल चुके निखिल ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई जीत, माता-पिता के सामने चमके

नई दिल्ली दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं. 21 नवंबर (शनिवार) को मेलबर्न…

दिसंबर में होगा महिला अंडर-19 एशिया कप, यूएई में आयोजन की तैयारियां तेज़

नई दिल्ली  महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप का दूसरा संस्करण अगले महीने यूएई में आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने  'आईएएनएस' को बताया है कि दुबई मैचों के आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581