भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से बदली तस्वीर, Aston Martin कारों पर करोड़ों की बचत

नई दिल्ली
भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का सीधा फायदा अब Aston Martin के ग्राहकों को मिलने b है. ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता ने अपने पूरे इंडियन लाइनअप में तगड़े प्राइस कट की घोषणा की है. कुछ मॉडल्स तो 4 करोड़ रुपये तक सस्ते हो गए हैं. पहले जहां एंट्री-लेवल कार भी लगभग 5 करोड़ से शुरू होती थी, अब वो 3.15 करोड़ रुपये में उपलब्ध है। 

ये कटौती इंपोर्ट ड्यूटी में कमी के कारण हुई है, जिसे कंपनी ने सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया है. अब एस्टन मार्टिन की स्पोर्ट्स कारें और एसयूवी इटालियन कंपटीटर्स के मुकाबले ज्यादा पसंद की जा सकती हैं. भारत में लग्जरी कार बाजार में ये एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, क्योंकि बहुत से लोग ज्यादा कीमत होने की वजह से इस सेगमेंट की गाड़ियां लेने से कतराते थे. आइए जानते हैं कि कंपनी ने अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में कितना बदलाव किया है?

एस्टन मार्टिन की सबसे सस्ती कार वैंन्टेज एस कूपे अब 3.15 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है. पहले इसकी कीमत 4.99 करोड़ रुपये थी. इस तरह इसमें 1.84 करोड़ रुपये की कटौती हुई है। 

वैंन्टेज एस रोडस्टर की नई कीमत 3.35 करोड़ रुपये है, जो पहले 5.26 करोड़ रुपये थी. इसमें करीब 1.91 करोड़ रुपये की बचत हो रही है। 

Aston Martin DB12 S
डीबी12 एस कूपे अब 4.10 करोड़ रुपये में मिल रही है. पहले इसकी कीमत 6.62 करोड़ रुपये थी, यानी 2.52 करोड़ रुपये की कटौती हुई है। 

Aston Martin DB12 S Volante
डीबी12 एस वोलांटे की कीमत घटकर 4.35 करोड़ रुपये रह गई है. पहले ये 7 करोड़ रुपये की थी. इसमें लगभग 2.65 करोड़ रुपये की कमी आई है। 

Aston Martin DBX
एस्टन मार्टिन की परफॉर्मेंस एसयूवी डीबीएक्स एस अब 4.15 करोड़ रुपये में उपलब्ध है. पहले इसकी कीमत 6.80 करोड़ रुपये थी. इसमें 2.65 करोड़ रुपये की कटौती हुई है। 

Aston Martin Vanquish Coupe
फ्लैगशिप वैंक्विश कूपे की नई कीमत 6.40 करोड़ रुपये है. पहले ये 10.11 करोड़ रुपये में बिकती थी. इसमें 3.71 करोड़ रुपये की भारी कटौती हुई है। 

Aston Martin Vanquish Volante
सबसे बड़ा प्राइस वैंक्विश वोलांटे में हुआ है. इसकी कीमत 10.92 करोड़ से घटकर 6.90 करोड़ रुपये रह गई है. इसमें 4.02 करोड़ रुपये की कटौती दर्ज की गई है। 

मॉडल पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम) नई कीमत (एक्स-शोरूम) कटौती
वैंन्टेज एस ₹4.99 करोड़ ₹3.15 करोड़ ₹1.84 करोड़
वैंन्टेज एस रोडस्टर ₹5.26 करोड़ ₹3.35 करोड़ ₹1.91 करोड़
डीबी12 एस ₹6.62 करोड़ ₹4.10 करोड़ ₹2.52 करोड़
डीबी12 एस वोलांटे ₹7.00 करोड़ ₹4.35 करोड़ ₹2.65 करोड़
डीबीएक्स एस ₹6.80 करोड़ ₹4.15 करोड़ ₹2.65 करोड़
वैंक्विश ₹10.11 करोड़ ₹6.40 करोड़ ₹3.71 करोड़
वैंक्विश वोलांटे ₹10.92 करोड़ ₹6.90 करोड़ ₹4.02 करोड़

ये प्राइस रिवीजन भारत-यूके FTA के तहत इम्पोर्टेट ब्रिटिश कारों पर ड्यूटी कम होने का सीधा नतीजा है. लग्जरी कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ये अच्छी खबर है.

 

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581