दिवाली पर बसों का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई रूटों पर दौड़ेंगी 266 स्पेशल बसें

शिमला
 दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है. त्योहार के दौरान बसों में भीड़ और सीटों की कमी से बचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने विशेष व्यवस्था की है. निगम 6 और 7 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 266 अतिरिक्त बस सेवाएं चलाएगा। 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को 134 और 7 नवंबर को 132 अतिरिक्त बस सेवाएं चलाई जाएंगी. इन बसों का संचालन यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि दूसरे राज्यों और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग दिवाली से पहले अपने घर पहुंच सकें। 

दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से कितनी बसें चलेंगी?
दोनों दिनों में अलग-अलग स्थानों से बसों की व्यवस्था की गई है. दिल्ली से कुल 91, चंडीगढ़ से 132 और बद्दी से 43 अतिरिक्त बस सेवाएं चलाई जाएंगी. 6 नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 बसें चलेंगी. वहीं, 7 नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. इन बसों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 

दिवाली की शाम स्थानीय बस सेवाएं रहेंगी बंद
8 नवंबर को दिवाली के दिन शाम 5 बजे से 9 नवंबर की सुबह 8 बजे तक निगम की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी. इसलिए इस अवधि में स्थानीय बसों से यात्रा करने वाले लोगों को पहले से अपनी योजना बनानी होगी। 

दिवाली पर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए भी बसें
स्थानीय बस सेवाएं बंद रहने के बावजूद लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए 8 नवंबर की शाम विशेष बसें चलाई जाएंगी. निगम दिल्ली से शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी और चंबा जैसे प्रमुख स्थानों के लिए आने-जाने हेतु एक-एक बस सेवा संचालित करेगा. इससे दिवाली के दिन इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 

बसों की बुकिंग के लिए वेबसाइट देखें
निगम ने यात्रियों को बसों की बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए HRTC की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है. त्योहार के दौरान भीड़ से बचने और सुविधाजनक यात्रा के लिए यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है। 

Related Posts

दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बताया नफरत फैलाने वाला, सत्य सनातन यात्रा में दिया बयान

उज्जैन पूर्व एमपी CM और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने लोगों को हिंदुत्व से दूर रहने की नसीहत…

सीने में संक्रमण से जूझ रहे शरद पवार, डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है तबीयत

मुंबई  महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत को लेकर बड़ी खबर है। 85 वर्षीय शरद पवार को बुधवार रात मुंबई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581