मॉक पार्लियामेंट पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, बोले- प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा

नई दिल्ली
दिल्ली में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर बयान दिया है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने 1-2-3 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित कर दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

शाह ने राजीव गांधी के बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने कभी बयान दिया था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। अब उनके बेटे राहुल गांधी ने आज दिल्ली में बड़ी रैली की है।

रैली की तारीख पर सवाल
अमित शाह ने चंड़ीगढ में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आज दिल्ली में बड़ी रैली की है। उनके मुताबिक भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस से अपील की थी कि 1, 2 और 3 नवंबर को रैली न करें। ये वही तारीखें हैं, जब 1984 में सिख विरोधी दंगे हुए थे। भाजपा का कहना था कि इससे सिख समुदाय की माताओं, बहनों और बच्चों की भावनाएं आहत होंगी। शाह ने कहा कि कांग्रेस फिर भी अपनी जिद पर अड़ी रही और आज ये रैली निकाली है।

विदेशी आदेश का लगाया आरोप
शाह ने आरोप लगाया कि रैली उसी दिन करने का आदेश विदेश से आया, जिस दिन हजारों सिखों को जिंदा जलाया गया था। उन्होंने कहा कि गुरुओं की इस धरती से मैं इस घृणित प्रयास की कड़ी निंदा करता हूं। भारत और पंजाब इसे कभी नहीं भूलेगा।

विपक्ष की भूमिका पर निशाना
शाह ने पूरे विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना, अराजकता फैलाना, नकारात्मकता फैलाना, संसद का कामकाज रोकना और संसद के मुद्दों को सड़क पर ले जाकर हंगामा करना, यह इंडिया गठबंधन की आदत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यही आदत जारी रही तो अगले पांच साल भी विपक्ष में बैठना पड़ेगा।

मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज
इससे पहले इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित की थी। शाह ने इस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह साल से यानी तीन चुनावों से कांग्रेस लगातार हार रही हैं। सोनिया जी का बेटे को प्रधानमंत्री बनते देखने का सपना अधूरा है। अब उन्होंने मॉक पार्लियामेंट का नया तरीका निकाला है। शाह ने राहुल के लिए कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो जिंदगी भर मॉक पार्लियामेंट में ही रहिए, क्योंकि आपका नंबर कभी नहीं आने वाला।

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581