न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे बड़े हीरो ट‍िम सीफर्ट (93) रहे. वहीं ग्लेन फ‍िल‍िप्स ने भी 65 रनों की नाबाद पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे.

मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम ने ईशान क‍िशन और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पहले खेलते हुए 191/8 का स्कोर बनाया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 3 व‍िकेट खोकर स्कोर 18 ओवर्स में 195 बनाकर मैच जीत ल‍िया. सीरीज के शुरुआती तीन मैच भारतीय टीम ने जीते थे, वहीं अंत‍िम दो मैच न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम क‍िए.

इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जिन्हें भारत ने 4 विकेट के समान अंतर से जीते. फिर वेलिंगटन में फिर भारतीय टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही थी. ऑकलैंड में कीवी टीम ने वापसी करते हुए 87 रनों से जीत हासिल की थी.

न्यूजीलैंड की पारी की हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड को अर्शदीप सिंह ने फिन एलन को पवेलियन भेजकर पहला झटका द‍िया. एलन 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए. उनका फील्ड कैच ईशान किशन ने लपका. इसके बाद डेर‍िल म‍िचेल और ट‍िम सीफर्ट के बीच 73 रनों की पार्टनरश‍िप हुई . फ‍िर डेर‍िल म‍िचेल (29) आउट होने वाले दूसरे ख‍िलाड़ी रहे, उनको वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया. इससे न्यूजीलैंड का स्कोर 82/2 हो गया.
 
ग्लेन फ‍िल‍िप्स 5 मैचों की टी20 सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे और एडम म‍िल्ने प्लेयर ऑफ द मैच. अब दोनों देशों के बीच बुधवार से 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी.

वहीं जब न्यूजीलैंड की टीम जीत के करी थी और उनका स्कोर168 था तो ट‍िम सीफर्ट (93) नीतीश रेड्डी की गेंद पर प्लेडऑन हो गए.  इसेक बाद अंत तक ग्लेन फ‍िल‍िप्स (नाबाद 65) बेवन जैक्ब्स भी (1 नाबाद) जमे रहे और जीत द‍िलाकर ही वापस लौटे.  भारत की ओर से अर्शदीप स‍िंंह, नीतीश कुमार रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता म‍िली.  
 
म‍िलने का चौका, ईशान-श्रेयस के अर्धशतक
भारतीय पारी की हाइलाइट्स ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक रहे, वहीं न्यूजीलैंड की ओर से एडम म‍िल्ने ने 4 व‍िकेट झटके. वहीं नाथन स्म‍िथ और ब्लेयर ट‍िकनर को 2-2 सफलताएं म‍िलीं.
 
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया, जो 1 रनों के निजी स्कोर पर एडम मिल्ने का शिकार बने. फिर एडम मिल्ने ने दूसरे ओपनर संजू सैमसन (4 रन) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. यहां से श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े. ईशान किशन ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 32 बॉल पर 61 रन बनाए. ईशान का विकेट ब्लेयर टिकनर ने लिया.

इसी बीच श्रेयस ने एक छोर पर जमकर 22 गेंदों पर अपने 50 रन कंपलीट क‍िए. हालांकि अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद वो आउट हो गए. त‍िलक वर्मा (5) कुछ खास नहीं कर सके और नाथन स्म‍िथ की गेंद पर उन्हीं के हाथों लपके गए. त‍िलक का आउट होना भारतीय टीम का पांचवां झटका रहा.  18.4 ओवर भारत को छठा झटका नमन धीर के रूप में लगा. जो 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. माइकल ब्रेसवेल ने उनका कैच लपका. नीतीश रेड्डी (22) रन बनाकर आख‍िरी ओवर में एडम म‍िल्ने की गेंद पर आउट हुए. इसी आख‍िरी ओवर में म‍िल्ने ने भुवनेश्वर कुमार (6) को भी चलता किया, उनका कैच डेर‍िल म‍िचेल ने पकड़ा.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए. भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. वहीं मयंक यादव और अक्षर पटेल बाहर बैठे. वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मैच में चांस नहीं मिला. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने मैथ्यू फिशर की जगह ब्लेयर टिकनर को प्लेइंग-11 में जगह दी.

पांचवें टी20 में भारत की प्लेइंग XI:  संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती.

पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर

देखा जाए तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि न्यूजीलैंड ने 13 मुकाबले जीते. दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले टाई पर भी छूटे, जिनमें दो मौकों पर सुपर ओवर का प्रयोग हुआ और भारत को जीत हासिल हुई.

भारत vs न्यूजीलैंड (हेड टू हेड)
कुल टी20I मैच: 36
भारत ने जीते: 20
न्यूजीलैंड ने जीते: 13
टाई: 3

भारत का फुल स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और ईशान किशन (विकेटकीपर).

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर).

भारत का न्यूजीलैंड दौरा (शेड्यूल और नतीजे)
    पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत 4 विकेट से जीता
    दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत की 4 विकेट से जीत
    तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, भारत 6 विकेट से जीता
    चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, न्यूजीलैंड 87 रनों से जीता
    पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, न्यूजीलैंड 7 व‍िकट से जीता
    पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे
    दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे
    तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे
    चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
    पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
    पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे
    दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे

 

Related Posts

F1 इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बने किमी एंटोनेली, 19 में से 9 रेस जीतकर जीता खिताब

F1 World Championship: फॉर्मूला-1 या कहें एफ-1, यह दुनिया के सबसे रोमांचक खेल माना जाता है। 2026 सीजन में 23 रेस होनी है। अभी तक 19 रेस ही हुई है।…

4 नवंबर से भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, रचिन-चैपमैन की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नंवबर से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

DA एरियर पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 22,818 करोड़ का बकाया स्वीकार; जानें किसे मिलेगा फायदा

DA एरियर पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 22,818 करोड़ का बकाया स्वीकार; जानें किसे मिलेगा फायदा

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581