सरदार पटेल जयंती पर एकता नगर को बड़ी सौगात, PM मोदी ने ₹400 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ

 एकता नगर

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के एकता नगर में शनिवार को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें देश को समर्पित किया. इन परियोजनाओं में सीवेज और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, फसाड लाइटिंग, नर्मदा घाट का अपग्रेडेशन, IRCTC होटल और एकता नगर में रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री ने कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनमें गोरा-भंडारा रोड का विकास, इंटीग्रेटेड ज़ीरो वेस्ट स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, खलवानी इको-टूरिज्म का विकास, और कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन का इंटीग्रेटेड विकास शामिल है। 

इस बीच, एकता नगर में प्रधानमंत्री ने रेनफॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा भी किया. PM मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 

वहीं, गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार को PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. उन्होंने 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त करने को प्राथमिकता दी है। 

उन्होंने कहा कि 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट अब पांच गुना से अधिक हो गया है. किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है। 

प्रधानमंत्री ने बताया कि करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है। 

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सरदार पटेल के योगदान को याद किया जा रहा है। 

Related Posts

मुरासु तूफान से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत यूपी और राजस्थान में क्या होगा असर?

नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते पहले अर्णब तूफान आया और अब मुरासु। एक हफ्ते के…

दिवाली से पहले हवाई टिकटों की कीमतों में उछाल के संकेत, IndiGo ने क्यों नहीं अपनाया हेजिंग का रास्ता?

 नई दिल्ली आने वाले दिनों में हवाई यात्रा का बजट कितना होगा, यह काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों पर निर्भर कर सकता है। देश की सबसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581