इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बड़ा उलटफेर, Tata Punch EV बनी नंबर-1; जानें टाटा, महिंद्रा और MG का प्रदर्शन

मुंबई 

सितंबर 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का खिताब Tata Punch EV के नाम रहा. AutoPunditz के अनुसार, कंपनी ने इस महीने डीलरशिप पर इसकी 4,702 यूनिट्स भेजीं. हालांकि, दूसरे नंबर पर रही Mahindra XEV 9S इससे ज्यादा पीछे नहीं थी. Mahindra ने सितंबर में इस इलेक्ट्रिक SUV की 4,636 यूनिट्स डीलरशिप पर भेजीं. यानी दोनों के बीच सिर्फ 66 यूनिट्स का अंतर रहा. खास बात यह है कि कीमत और साइज में बड़ा अंतर होने के बावजूद दोनों के बीच बिक्री की टक्कर काफी करीबी रही। 

EV मार्केट में Punch EV और Mahindra XEV 9S का जलवा
Tata Punch EV की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला. सितंबर 2025 में इसकी 1,223 यूनिट्स ही डीलरशिप पर भेजी गई थीं, जबकि सितंबर 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 4,702 यूनिट्स पर पहुंच गया. यानी सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 284% की बढ़ोतरी हुई. इस महीने देश में कुल 35,256 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स डीलरशिप पर भेजे गए, जिनमें Punch EV की हिस्सेदारी करीब 13.3% रही. वहीं, महंगी इलेक्ट्रिक SUV होने के बावजूद Mahindra XEV 9S ने भी कुल बिक्री में लगभग 13.1% का योगदान दिया। 

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और बीते सितंबर के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि फेस्टिवल सीजन में ईवी सेल्स रेकॉर्ड ऊंचाई पर जा सकती है। अब बीते सितंबर 2026 की मॉडल-वाइज रजिस्ट्रेशन डेटा देखें तो टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर सेगमेंट में अपनी मजबूत पैठ को बरकरार रखा है और टॉप 8 की लिस्ट में अपने 5 प्रमुख मॉडल शामिल हैं। पंच ईवी पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने नए बॉर्न-इलेक्ट्रिक एसयूवी पोर्टफोलियो के साथ मार्केट में जबरदस्त हलचल पैदा की है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर का भी दबदबा कायम है। आइए, सितंबर 2026 की टॉप 8 सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की परफॉर्मेंस पर नजर डालते हैं।

टाटा पंच ईवी- 4702 यूनिट्स
सितंबर 2026 की सेल्स रिपोर्ट में टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनकर उभरी है। पिछले महीने इसकी कुल 4,702 यूनिट बिकी। अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी स्टाइलिंग, बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस, किफायती कीमत और प्रैक्टिकल रेंज के कारण यह भारतीय शहरी और सेमी-अर्बन परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है।

महिंद्रा एक्सईवी 9एस- 4636 यूनिट्स
महिंद्रा की नई 3-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S भारतीय बाजार में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। सितंबर 2026 में 4636 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह कार सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। प्रीमियम फीचर्स, लग्जरी केबिन और दमदार ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस की वजह से बड़ी फैमिली के बीच इसकी मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है।

टाटा नेक्सॉन ईवी- 3926 यूनिट्स
भारतीय बाजार में शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में ग्राहकों की फेवरेट रही टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) लगातार पॉपुलर मॉडल्स में बनी हुई है। सितंबर 2026 में इसके 3,926 यूनिट्स रजिस्टर्ड किए गए। अडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतरीन ड्राइविंग डायनैमिक्स और ब्रैंड के प्रति ग्राहकों के भरोसे ने इसे तीसरे पायदान पर कायम रखा है।

एमजी विंडसर ईवी- 3300 यूनिट्स
जेएसडब्ल्यू एमजी एमजी मोटर की बिजनेस-क्लास आराम देने वाली विंडसर ईवी (MG Windsor EV) ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है। सितंबर 2026 के दौरान इसके कुल 3,300 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई। एयरो लाउंज सीट्स, 15.6-इंच का विशाल टचस्क्रीन और अर्बन मोबिलिटी के लिए बेस्ट केबिन स्पेस इसे एक बेहद लोकप्रिय क्रॉसओवर ईवी बनाता है।

महिंद्रा एक्सईवी 9ई- 1975 यूनिट्स
महिंद्रा की स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक कूपे-एसयूवी XEV 9e ने भी सेल्स चार्ट में अपनी जगह मजबूत की है। सितंबर महीने में इसके कुल 1,975 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ। अपनी स्पोर्टी बॉडी लाइन्स, हाई-टेक इन्फोटेनमेंट सेटअप और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन की वजह से यह युवा कार खरीदारों को खासा आकर्षित कर रही है।

टाटा सिएरा ईवी- 1908 यूनिट्स
आइकॉनिक नाम की इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी के साथ ही टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) ने भारतीय ग्राहकों का दिल जीत लिया है। सितंबर 2026 में इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी को 1,908 बायर्स मिले। नियो-रेट्रो डिजाइन, बड़े ग्लास एरिया और अत्याधुनिक इंटीरियर केबिन के साथ यह ईवी सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है।
टाटा कर्व ईवी- 1536 यूनिट्स
टाटा मोटर्स की स्टाइलिश कूपे-एसयूवी कर्व ईवी (Tata Curvv EV) सितंबर महीने में 1,536 यूनिट्स की बिक्री हासिल कर 7वें पायदान पर रही। अपनी खास कूपे रूफलाइन, सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और बड़े बैटरी पैक ऑप्शन की बदौलत यह मिडसाइज ईवी सेगमेंट में एक खास पहचान बना चुकी है।

टाटा हैरियर ईवी- 1452 यूनिट्स
टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) इलेक्ट्रिक एसयूवी हैरियर ईवी (Tata Harrier EV) ने बीते सितंबर महीने में 1452 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पावरफुल डुअल-मोटर सेटअप, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और ऑफ-रोड क्षमताओं से लैस यह गाड़ी प्रीमियम ईवी खरीदारों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो रही है।

 

Related Posts

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, शेयर बाजार में जबरदस्त रैली से निवेशक गदगद

मुंबई  अमेरिका के शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन बमबम नजर आए. दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे. डाउ जोन्स ने…

Canva में 22% कर्मचारियों की छंटनी का फैसला, जानें नौकरी गंवाने वालों को क्या मिलेगा

 नई दिल्ली Canva में पहली बार बड़े लेवल की छंटनी का ऐलान कर दिया है. दरअसल, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते खर्च और ऑटोमेशन के चलते कुछ बदलाव करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581