MP में बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, मऊगंज-सीधी-सिंगरौली में 4 इंच तक बरसात की आशंका; मंडला में अलर्ट

भोपाल 

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात 'अर्नब' का असर दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश में बना हुआ है। गुरुवार को सिंगरौली और पांढुर्णा में सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। पांढुर्णा की मंडी में खुले में रखा हजारों क्विंटल मक्का भीग गया।वहीं नर्मदापुरम के पिपरिया में सुबह से धूप नहीं निकली। आसमान में धुंध छाई रही और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट महसूस की गई।

मंडला में बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को यहां कहीं-कहीं अतिभारी बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

सिंगरौली में गुरुवार सुबह 5 बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सरई, माड़ा, चितरंगी, देवसर और बैढ़न में रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई।पांढुर्णा मंडी में बेमौसम बारिश से खुले आसमान के नीचे रखे मक्के के ढेर भीग गए। हजारों क्विंटल मक्का गीला होने से भारी नुकसान होने की आशंका है।

मंडला में बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बिछिया, घुघरी समेत कई इलाकों में बारिश से मौसम बदला। मौसम विभाग ने गुरुवार को अतिभारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

रीवा और विंध्य के कई जिलों में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को रीवा, सतना और मैहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश की आशंका है।

30 अक्टूबर सुबह तक बारिश का असर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे से 30 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे तक बारिश का असर रह सकता है। मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कुछ स्थानों पर 4 इंच या उससे अधिक बारिश होने की आशंका जताई गई है। रीवा, सतना और मैहर में भी भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

रीवा में 24 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान
गुरुवार को रीवा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है।

विंध्य के साथ दूसरे जिलों में भी बारिश की संभावना
रीवा संभाग के अलावा शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को आकाशीय बिजली से बचने की सलाह दी गई है। खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

28 अक्टूबर को रीवा में नहीं हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 28 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में रीवा में बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था।

धान की कटाई और खुले में रखे अनाज पर असर की आशंका
अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बारिश की संभावना से धान की कटाई और खुले में रखी उपज प्रभावित हो सकती है। खेतों में तैयार फसल और मंडियों में खुले में रखे अनाज को लेकर किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, फसलों पर कितना असर पड़ेगा, यह बारिश की मात्रा और स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

भोपाल-ग्वालियर में हल्की बारिश के आसार
गुरुवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश, बादल, गरज-चमक और आंधी का असर रहेगा।

इन जिलों में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में धूप खिलेगी। यहां आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है।

शाजापुर में पारा सबसे कम
मौसम विभाग के अनुसार, रात में ठंड का असर भी बढ़ा है। बीती रात शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में 15.2 डिग्री, धार में 15.4 डिग्री, आगर-मालवा में 15.9 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा और छतरपुर के नौगांव में 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

आंधी-बारिश की वजह से दिन के तापमान में 1 डिग्री तक की गिरावट हुई है। खजुराहो, खंडवा, रतलाम, खरगोन और नर्मदापुरम में पारा 33.2 से 34.2 डिग्री के बीच चल रहा है।

Related Posts

सूर्य घर योजना से बिजली बिल शून्य, घर की जरूरत से अधिक बिजली का हो रहा उत्पादन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की ओर से दीपावली पर मिला आत्मीय संदेश छत्तीसगढ़ के कवर्धा निवासी किसान ओंकार साहू के परिवार के लिए खास बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर…

महतारी वंदन की राशि से सुनीता के बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख

रायपुर छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह आम महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक और सुंदर मिसाल सामने आई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581