मुंह ढककर बहस करने पर नेमार को मिली सजा, 3 मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ अपील कर सकते हैं ब्राजीलियाई स्टार

 नई दिल्ली

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार जूनियर को मैदान पर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से बहस के दौरान मुंह ढकना भारी पड़ गया. ब्राजील की स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल ने इस मामले में उन पर दो मैचों का अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया है. येलो कार्ड जमा होने के कारण पहले से एक मैच का बैन झेल रहे नेमार अब कुल तीन मुकाबलों से बाहर रहेंगे। 

यह विवाद 25 अक्तूबर को बाहिया (Bahia) और सैंटोस (Santos) के बीच आयोजित मैच के दौरान हुआ था. इस मामले में कार्रवाई की वजह एक खास प्रोटोकॉल है, जिसे रियल मैड्रिड के स्टार विनीसियस जूनियर से जुड़े विवाद के बाद बनाया गया था. ट्रिब्यूनल के मुताबिक, नेमार जूनियर का मुंह ढककर प्रतिद्वंद्वी से बहस करना इस प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। 

दरअसल, इस साल की शुरुआत में विनीसियस जूनियर ने चैम्पियंस लीग के एक मुकाबले के दौरान आरोप लगाया था कि एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने जर्सी से मुंह ढककर उनके खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की. इस घटना के बाद ऐसी परिस्थितियों में खिलाड़ियों के मुंह ढकने से जुड़े व्यवहार पर रोक लगाने के लिए प्रोटोकॉल तैयार किया गया। 

नवंबर के आखिर में होगी वापसी
येलो कार्ड के कारण लगे प्रतिबंध के तहत
नेमार जूनियर बुधवार (28 अक्टूबर) को पाल्मेरास के खिलाफ ब्राजीलियन लीग का मुकाबला नहीं खेले. इसके बाद मुंह ढकने के मामले में लगाए गए दो मैचों के बैन के कारण भी उन्हें बाहर रहना होगा. ऐसे में उनकी वापसी नवंबर के आखिर तक टल सकती है। 

हालांकि, नेमार जूनियर और सैंटोस के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने का विकल्प है. अपील पर फैसला आने के बाद ही साफ होगा कि प्रतिबंध में कोई बदलाव होता है या नहीं. फिलहाल इस कार्रवाई ने सैंटोस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, क्योंकि टीम को अपने अनुभवी स्टार के बिना अगले मुकाबले खेलने होंगे। 

Related Posts

वनडे रन चेज में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में बनाई जगह

नई  दिल्ली  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड…

विराट कोहली के बर्थडे पर खास चर्चा, अनुष्का के साथ उनकी खूबसूरत जिंदगी के 8 राज

मुंबई  टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581