रामायण का टीजर हुआ जारी, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का सौम्य प्रदर्शन, भक्ति और भव्यता की झलक

मुंबई
 रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो गया. 2 मिनट 38 सेकेंड का यह टीजर काफी अट्रैक्टिव है. इसका बैकग्राउंड म्युजिक जबरदस्त है. इसके विजुअल्स और वीएफएक्स आपकी आंखों और कानों के रास्ते सीधे दिल में उतरते हैं. राम के किरदार में रणबीर बिल्कुल सौम्य-शांत दिखे हैं. बदलती परिस्थितियों में उनका अक्रामक और साहसी अवतार भी देखने को मिलता है. टीजर में लक्ष्मण और सीता के किरदार ब्लर किया गया है. पूरा फोकस राम पर रखा गया है. हालांकि टीजर के आखिरी में रावण की झलक भी मिलती है, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया गया.  फिल्म का टीजर देखने के बाद फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रिव्यू किया है और इसे मंत्र मुग्ध करने वाला बताया है। 

‘रामायण’ का टीजर रिलीज होने पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा,”रामायणम् की महानता इसकी भावनाओं की गहराई में है. असल में ये सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे फैसलों, उनके नतीजों और सही काम करने की जिम्मेदारी के बारे में है. राम का सफर पूरी तरह से मानवीय है और हमने इसी बात को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है। 

रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने पर कहा,”मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम को पेश करने आया हूं. मैं तो यहां उनसे सीखने आया हूं. उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है; और उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक बहुत ही विनम्र अनुभव रहा है। 

‘रामायण’ टीजर रिव्यू
तरण आदर्श ने रामायण के टीजर का रिव्यू में लिखा, “जयश्रीराम… मैंने अभी-अभी सबसे बहुप्रतीक्षित महाकाव्य ‘रामायण’ की नई झलक –राम – देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया हूं. यह सच में शानदार है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह झलक लोगों की बड़ी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है। 

तरण आदर्श ने आगे लिखा, “रणबीर कपूर, जो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, बेहद शानदार लग रहे हैं – उनके चेहरे पर शांति, दिव्यता और शक्ति साफ नजर आती है. जबरदस्त विजुअल्स, बेहतरीन वीएफएक्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक (हैंस जिमर और एआररहमान) – ‘रामायण’ की यह झलक वाकई शानदार है। 

‘रामायण’ कब रिलीज होगी
तरण आदर्श ने आगे लिखा, “जैसा मैंने पहले भी कहा था, ‘रामायण’ सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है. दूरदर्शी निर्माता नमित मल्होत्रा, जिन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया है और निर्देशक नीतेश तिवारी इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर पूरी ईमानदारी और भव्यता के साथ पेश कर रहे हैं.” ‘रामायण’ इस दिवाली को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Related Posts

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही  को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश होने था. नोरा को मिले…

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए हैं. लॉस एंजेलिस के शूटिंग रेंज में उनसे गलती से गोली चल गई, जिसमें वह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581