मध्यप्रदेश पुलिस में गुणवत्तापूर्ण एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को मिल रही नई पहचान

अक्टूबर माह में भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं अलीराजपुर की विभिन्न पुलिस इकाइयों को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस थानों एवं कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अक्टूबर माह में प्रदेश के भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं अलीराजपुर जिलों की विभिन्न पुलिस इकाइयों को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि पुलिस इकाइयों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली विकसित करने, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण, आधारभूत सुविधाओं में सुधार तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती है।

भोपाल में चार थानों एवं एडिशनल डीसीपी कार्यालय जोन-3 को प्रमाणन
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना बागसेवनिया, थाना अशोका गार्डन, थाना कोलार, थाना खजूरी एवं एडिशनल डीसीपी कार्यालय जोन-3 को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इन पुलिस इकाइयों में थानों के जीर्णोद्धार, पुराने अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण, पुलिसकर्मियों एवं आमजन के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था, परिसर के सौंदर्यीकरण तथा जनोन्मुखी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। इससे पूर्व थाना मिसरोद, थाना रातीबड़ एवं महिला थाना भोपाल को भी ISO प्रमाणन प्राप्त हो चुका है।

सिवनी के कोतवाली एवं महिला थाना को ISO प्रमाणपत्र
थाना कोतवाली सिवनी एवं महिला थाना सिवनी को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इन पुलिस इकाइयों को अपराधों के प्रबंधन एवं नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनशांति, सुव्यवस्थित मालखाने, आधारभूत सुविधाओं तथा जनहितकारी पुलिस गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप प्रमाणित किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन भी किया गया।

छिंदवाड़ा की उमरानाला चौकी को जिले की प्रथम ISO प्रमाणित पुलिस चौकी का गौरव
छिंदवाड़ा जिले में थाना मोहखेड़ की चौकी उमरानाला को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह जिले की प्रथम एवं एकमात्र ISO प्रमाणित पुलिस चौकी है। चौकी को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करने तथा स्थानीय स्तर पर आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।

अलीराजपुर में चार थानों सहित रक्षित केन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रमाणित
जिले में थाना उदयगढ़, थाना आजादनगर, थाना चांदपुर, थाना नानपुर, रक्षित केन्द्र अलीराजपुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय अलीराजपुर को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इन इकाइयों में कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने, अभिलेखों के उचित संधारण, आधारभूत सुविधाओं में सुधार तथा पुलिस सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को गुणवत्ता प्रमाणन के माध्यम से मान्यता मिली है।

गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग में कार्यप्रणाली से लेकर नागरिक सेवाओं तक व्यापक सुधार
मध्यप्रदेश पुलिस में ISO 9001:2015 प्रमाणन की यह पहल केवल प्रमाणपत्र प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पुलिस इकाइयों की कार्यप्रणाली में मानकीकरण, जवाबदेही और निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत कार्यालयीन प्रक्रियाओं, अभिलेख संधारण, आधारभूत सुविधाओं, संसाधनों के व्यवस्थित उपयोग तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

Related Posts

शहरों की सफाई व्यवस्था को मिली राहत, हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे हजारों सफाई कर्मचारी

भोपाल अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में तीन नवंबर से जारी सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुक्रवार देर रात समाप्त हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

MP में बिजली व्यवस्था को मिली राहत, 45 हजार आउटसोर्स कर्मियों ने आंदोलन टालने का किया ऐलान

 भोपाल  मध्य प्रदेश के 45 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने दीपावली पर 7 और 8 नवंबर को प्रस्तावित काम बंद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। ऊर्जा सचिव के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581