‘भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’, भोपाल में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी सख्त चेतावनी

भोपाल 

मध्यप्रदेश सरकार नगर निकायों में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी है। प्रदेश के एसीएस आइएएस संजय दुबे के इस संबंध में वायरल हुए वीडियो के बाद विपक्ष हमलावर बना हुआ है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इसमें बीजेपी नेताओं और राज्य सरकार के मंत्रियों की संलिप्तता की बात कह रहे हैं। ऐसे में बीजेपी सरकार के बचाव में आगे आई है। भोपाल के वरिष्ठ नेता व विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर स्पष्ट नीति है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा " किसी का समर्थक हो या किसी का पाला हुआ हो, कोई नहीं बचेगा"। बीजेपी ने मंगलवार को उनका यह बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

नगर निकायों में भ्रष्टाचार के संबंध में एसीएस संजय दुबे के वीडियो से प्रदेश में हलचल मची है। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा है कि भाजपा शासन में सरकारी खरीदारी में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री खुद इस पर रोक नहीं लगाना चाहते! उन्होंने एसीएस का वीडियो जारी करते हुए पूछा था कि सरकार को अब और क्या सबूत चाहिए? भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?

मंगलवार को बीजेपी ने विधायक रामेश्वर शर्मा के माध्यम से इस मुद्दे पर सरकार का बचाव किया। पार्टी ने उनका एक वीडियो जारी किया जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का वादा निभा रही है। बीजेपी नेता व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार ने स्वयं संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ बर्खास्तगी सहित सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी कहा है कि विभागीय जांच जारी है और लोकायुक्त ने भी स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज किया है।

भोपाल के हुजूर सीट के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने वीडियो में कहा:
मोहन यादव सरकार स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है, कांग्रेस ने कोई शिकायत की थी क्या! सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उनको बर्खास्त करने तक की बात कही है। लोकायुक्त भी अपनी कार्रवाई शुरु कर रहा है। इसका मतलब यह है माननीय जीतू पटवारीजी की भाजपा सरकार में चोर बचेगा नहीं चाहे वह किसी का समर्थक हो या किसी के द्वारा पाला हुआ हो…।

Related Posts

त्योहारों पर महंगे हवाई टिकटों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने कही ये बात

नई दिल्ली दिवाली, छठ पूजा और होली के मौके पर हवाई जहाजों के किराये में कई गुना की वृद्धि हो जाती है. हालात ऐसे हो जाते हैं कि बड़े त्‍योहारों…

PM मोदी के मुकाबले राहुल गांधी को बेहतर नेता मानते हैं उमर अब्दुल्ला, बयान चर्चा में

श्रीनगर  जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बता दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्षा का बेहतर नेता किसे मानते हैं। हाल ही में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581