सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

सर्दियों में चेहरे की स्किन जल्दी ड्राई होने लगती है. ऐसे में कई लोग मॉइस्चराइजर के साथ चेहरे पर तेल भी लगाने लगते हैं. किसी को नारियल तेल पसंद आता है, तो कोई बादाम या कुमकुमादि तेल लगाता है. लेकिन चेहरे पर हर तरह का तेल लगाना सही नहीं होता. डर्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में अलग-अलग फेस ऑयल को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि नारियल, बादाम, अरंडी, कुमकुमादि और रोजहिप सीड ऑयल चेहरे की स्किन पर किस तरह असर कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस स्किन पर किस तेल को लगाने से बचना चाहिए.

नारियल तेल से बढ़ सकते हैं पिंपल
सर्दियों में जब चेहरा ज्यादा ड्राई हो जाता है, तो लोग अक्सर नारियल तेल लगा लेते हैं. इससे स्किन सॉफ्ट जरूर महसूस हो सकती है, लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक चेहरे पर नारियल तेल लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं. ऐसे में कुछ लोगों को एक्ने और पिंपल की परेशानी बढ़ सकती है. खासकर अगर आपकी स्किन पहले से ऑयली है, तो चेहरे पर नारियल तेल लगाने से बचना चाहिए.

बादाम तेल ड्राई स्किन के लिए हो सकता है ठीक
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बादाम के तेल को 10 में से 6 नंबर दिए हैं. उनके मुताबिक, यह ड्राई स्किन को सॉफ्ट रखने और मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है. लेकिन पहली बार चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर तेल लगाने के बाद स्किन लाल हो जाए, खुजली हो या जलन महसूस हो, तो इसे चेहरे पर न लगाएं.

बहुत ड्राई स्किन में काम आ सकता है अरंडी का तेल
अरंडी का तेल काफी गाढ़ा होता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, इसमें ह्यूमेक्टेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, इसलिए बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोग इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, चेहरे पर इसे लगाने से पहले अपनी स्किन को जरूर देखें. अगर स्किन पर तेल लगाने से जल्दी पिंपल या एक्ने होते हैं, तो इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें.

कुमकुमादि तेल से दाग-धब्बों पर क्या असर होता है?
कुमकुमादि तेल को भी डर्मेटोलॉजिस्ट ने 10 में से 6 नंबर दिए हैं. उनके मुताबिक, यह चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में कुछ हद तक मदद कर सकता है. इस तेल को इस्तेमाल करते समय प्रोडक्ट की क्वालिटी का ध्यान रखना जरूरी है. चेहरे पर लगाने से पहले इसका भी पैच टेस्ट करें. अगर स्किन पर किसी तरह की परेशानी होती है, तो इसे लगाना बंद कर दें.

रोजहिप सीड ऑयल को मिले 9 नंबर
इन सभी तेलों में रोजहिप सीड ऑयल को डर्मेटोलॉजिस्ट ने सबसे ज्यादा 9 नंबर दिए हैं. उनके मुताबिक, यह स्किन की बाहरी लेयर को हेल्दी रखने और स्किन बैरियर को रिपेयर करने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रोजहिप ऑयल हर किसी की स्किन को सूट करेगा. इसे इस्तेमाल करने से पहले भी पैच टेस्ट करना बेहतर है.

नया फेस ऑयल लगाने से पहले जरूर करें ये टेस्ट
डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती. इसलिए जो तेल किसी दूसरे व्यक्ति को सूट कर रहा है, जरूरी नहीं कि वह आपकी स्किन पर भी वैसा ही काम करे.

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581