रबी सीजन और दीपावली के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें सुनिश्चित : ऊर्जा मंत्री तोमर

ऊर्जा मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

भोपाल
रबी सीजन और दीपावली के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके लिये हर संभव उपाय करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि सिंहस्थ में सतत विद्युत आपूर्ति के लिये अभी से सुनियोजित कार्य-योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल दें। साथ ही वसूली भी हर महीने करें। अधिक दिनों के बिल लंबित होने पर वसूली में कठिनाई आती है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जारी कार्यों की सतत समीक्षा कर उन्हें पूरा करायें।

बिजली बिलों की त्रुटियाँ शीघ्र दूर करें
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि बिजली बिलों से संबंधित त्रुटियों का निराकरण शीघ्र कराया जाये। इसके लिये उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा करें और बिजली से संबंधित समस्याओं का निराकरण करें।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि संसाधनों में वृद्धि के बावजूद ट्रिपिंग में अपेक्षित कमी क्यों नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि इसकी सतत समीक्षा करें। तोमर ने कहा कि कम्पनियों के एमडी संभाग स्तर पर बैठक कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। विद्युत आपूर्ति और माँग की सतत समीक्षा होनी चाहिये।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुसार बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अजय गुप्ता, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ऋषि गर्ग और एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

MP में निवेश और रोजगार बढ़ाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने औद्योगिक क्षेत्रों की गतिविधियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव बर्णवाल ने किया सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण बडियाखेडी एवं झिलेला औद्योगिक क्षेत्र में विकास, निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों की ली जानकारी सीजी पावर में ट्रांसफार्मर…

MP BJP मुख्यालय में धूमधाम से मना धनतेरस पर्व, भगवान धन्वंतरि की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की धनतेरस से हुई शुरुआत के साथ प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भोपाल के बीजेपी मुख्यालय में धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581