आम आदàमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि आखिरकार सरकार ने कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर और पोरबंदर सहित के क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है, जो अनिश्चितकालीन धरने तथा किसानों के लंबे संघर्ष और एकता की बड़ी जीत है। यह इसुदानभाई या ‘आप’ की जीत नहीं है, बल्कि किसानों की पीड़ा का परिणाम है। इसलिए बिना क्रेडिट लिए आज सभी किसान अपने-अपने इष्टदेव, द्वारकाधीश और सोनल मां के समक्ष दीपक जलाकर आभार व्यक्त करेंगे। हालांकि, सरकार ने सूखाग्रस्त घोषित तो कर दिया, लेकिन पहले बेमौसम बारिश के दौरान SDRF और NDRF के नियमों के अनुसार प्रति हेक्टेयर 22,000 रुपये (दो हेक्टेयर की सीमा में 44,000 रुपये) दिए जाते थे। इसके बजाय केवल 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर (दो हेक्टेयर के 17,000 रुपये) देकर किसानों के साथ क्रूर मजाक किया गया है। इसके अलावा, पशुओं के लिए दो महीने तक केवल 80 रुपये प्रति पशु के हिसाब से चारे की सहायता देना और मनरेगा योजना में अतिरिक्त धनराशि या राहत कार्यों के पर्याप्त दिन नहीं देना, मजदूरों, श्रमिकों और जमीन बंटाई पर लेकर खेती करने वाले भागियाओं की पूरी तरह उपेक्षा करना है।
‘आप’ नेता इसुदान गढ़वी ने रोष व्यक्त करते हुए आगे कहा कि सूखाग्रस्त घोषित करने के बावजूद सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके सौनी योजना का सिंचाई के लिए पानी देने से साफ इनकार कर दिया है। इससे रबी और गर्मी की फसलों के लिए पानी नहीं मिलने के कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उद्योगपतियों को पानी देने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन खेती की आजीविका पर निर्भर पीड़ित किसानों को इस समय पानी देना ही होगा और इस नोटिफिकेशन को रद्द करना होगा। अभी भी बनासकांठा सहित उत्तर गुजरात के कुछ सूखाग्रस्त क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया है। किसानों की मांग पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की तरह प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये की सहायता देने की है, ताकि किसान छह महीने तक अपना गुजारा कर सके। लेकिन फिलहाल कम से कम गुजरात सरकार के अपने नियमों के अनुसार 44,000 रुपये तो मिलने ही चाहिए। यदि सरकार सिंचाई का पानी और पर्याप्त सहायता नहीं देती है, तो किसानों का यह संघर्ष भविष्य में भी जारी रहेगा और 2027 में भाजपा सरकार को बदलकर ही जनता करारा जवाब देगी।
आम आदमी पार्टी गुजरात








