श्रीकरणपुर में पुलिस-BSF का संयुक्त ऑपरेशन, खेत से ₹ करोड़ों की हेरोइन बरामद होने की आशंका; तस्करों की तलाश तेज

 श्रीगंगानगर
 भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर अंदर श्रीकरणपुर क्षेत्र के चक 23 ओ की रोही में पुलिस, बीएसएफ और सीआईडी की संयुक्त टीम ने एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। मादक पदार्थ के दो पैकेट सरसों की फसल के बीच एक खेत में मिले। पैकेटों की बनावट के आधार पर इनके ड्रोन से गिराए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने बताया कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।

रविवार सुबह बीएसएफ की नग्गी सीमा चौकी से श्रीगंगानगर जिले की चक 23ओ के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद श्रीकरणपुर थानाधिकारी सीर कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बीएसएफ की 118वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट एलजी सुरेश बाबू और सीआईडी जोन श्रीकरणपुर के कांस्टेबल रोहिताश कुमार सहित अन्य जवानों के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

दोपहर करीब एक बजे तलाशी के दौरान रमेश बावरी के खेत में सरसों की छोटी फसल के बीच दो पीले रंग के पैकेट मिले। इन पर लाल टेप लगी थी। पैकेटों के साथ धातु के छल्ले और पाइप जैसी वस्तुएं भी लगी हुई थीं। प्रारंभिक निरीक्षण में इनके ड्रोन से गिराए जाने की आशंका सामने आई।

एक पैकेट में 503, तो दूसरे में 497 ग्राम हेरोइन
पुलिस की बरामदगी रिपोर्ट के अनुसार, पहले पैकेट से 503 ग्राम और दूसरे पैकेट से 497 ग्राम हेरोइन मिली। इस तरह कुल एक किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से करवाई गई तथा दोनों पैकेटों को अलग-अलग सीलबंद कर सुरक्षित किया गया।

श्रीकरणपुर थानाधिकारी सीर कौर की ओर से दर्ज मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले की जांच चूनावढ़ थानाधिकारी संजय कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत, इसे खेत तक पहुंचाने वाले लोगों और तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Related Posts

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

अम्बिकापुर  स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल लखपति दीदी बन रही हैं बल्कि अपनी आजीविका के नए साधन भी विकसित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के…

सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’

 रायपुर आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581