2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 451 करोड़ कमाए, 80 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

बॉलीवुड की ओर से इस साल कई फिल्मों को ऑडियंस ने अपना प्यार दिया. बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का बोलबाला रहा. हालांकि इस साल जो फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वो 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश थी. बीते कुछ समय में जो कारनामे इस फिल्म ने किए, वो आज से पहले किसी के साथ भी नहीं हुआ. ऑडियंस ने इस फिल्म को इतना सपोर्ट किया कि ये 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' साबित हुई.

फिल्म हनुमान अंश ने सितंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया था. हर दिन इसकी कमाई अपने बजट से 10 गुना ज्यादा हो रही थी. 50 दिनों बाद भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी, और दुनियाभर में अपने कलेक्शन को 400 करोड़ पार पहुंचाने में कामयाब हुई. हालांकि अक्टूबर का महीना शुरू होते ही फिल्म को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. अजय देवगन की दृश्यम 3 के कारण कमाई में गिरावट आई.

अजय-रजनीकांत ने पहुंचाई चोट!
फिर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत अपनी जेलर 2 लेकर आए, और ज्यादातर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ले गए. मगर कहते हैं ना कि अगर किसी के ऊपर भगवान का आशीर्वाद पड़ जाए, तो वो इतनी मुश्किलों में भी चमकता नजर आएगा. हनुमान अंश के साथ भी कुछ-कुछ वैसा हुआ. दृश्यम 3 और जेलर 2 की आंधी के बीच भी फिल्म धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अच्छी कमाई कर रही है.

11 हफ्तों बाद भी कायम है हनुमान अंश
हनुमान अंश को थिएटरों में लगे करीब 80 दिन बीत चुके हैं, और ये अभी भी दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कई जगहों पर लगी हुई है. खास बात ये है कि इतने समय बाद भी इसे अच्छे शोज मिल रहे हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, हनुमान अंश ने अपने 79वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर 341.26 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन किया. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की ग्रॉस कमाई 451.56 करोड़ रुपये हो गई है.

थिएटरों में हनुमान अंश को लगे 11 हफ्ते हो गए हैं, और अब हर दिन कमाई लाखों में हो रही है. लेकिन उसमें भी फिल्म अपने पीछे बड़ी बॉलीवुड की फिल्में छोड़ते हुए आगे बढ़ रही है. 79वें दिन की कमाई के जरिए, हनुमान अंश ने रणबीर कपूर स्टारर संजू के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार किया. साल 2017 में आई रणबीर की फिल्म ने 341.22 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन किया था. हनुमान अंश ने चार लाख रुपये से मात दी है.

बात करें फिल्म हनुमान अंश की, तो इसे विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया था जिन्होंने इसकी सफलता को देखते हुए सीक्वल भी अनाउंस किया.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581