आम आदमी के बजट पर बढ़ेगा बोझ? साबुन-टूथपेस्ट से लेकर खाने के तेल तक के दाम बढ़ने के संकेत

FMCG Price Hike: आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ सकता है। घर-परिवार में रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे साबुन, टूथपेस्ट, बिस्किट, चॉकलेट, खाने का तेल और चाय आने वाले दिनों में और महंगी हो सकती हैं। बाजार के जानकारों और रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार रोजमर्रा का सामान बनाने वाली कंपनियों के लिए कच्चा माल खरीदना काफी महंगा हो गया है। लागत में हुए इस भारी इजाफे के बाद कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने का मन बना रही हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों के महीने के बजट पर पड़ सकता है।

कच्चा माल इतना महंगा क्यों हुआ
इस पूरी बढ़ोतरी (FMCG Price Hike) की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव का करीब 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाना और माल की आवाजाही में आ रही रुकावटें हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो कच्चे तेल से तैयार होने वाला माल पिछले साल के मुकाबले 74 फीसदी तक महंगा हो चुका है। पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक रेजिन 60 फीसदी चढ़ गया है, जबकि चॉकलेट बनाने में काम आने वाला कोको 46 फीसदी महंगा हो गया है। इसके अलावा सामान ढोने वाले ट्रकों का भाड़ा 13 फीसदी, थोक चीनी करीब 13 फीसदी, पाम तेल 10 फीसदी और आम खाद्य तेल 9 फीसदी से ज्यादा महंगे हो चुके हैं। चाय, दूध और मक्के के भाव में भी बढ़त दर्ज की गई है

कंपनियों के पास दाम बढ़ाने के अलावा क्या विकल्प ?

  • कंपनियां अब तक अपने पुराने बचे हुए स्टॉक की मदद से काम चला रही थीं, जिससे बाजार में कीमतें थमी हुई थीं। अब जैसे-जैसे पुराना माल खत्म हो रहा है, कंपनियों को नई और महंगी दरों पर कच्चा माल लेना पड़ रहा है।
  • त्योहारों के दौरान मांग बनाए रखना भी उनके लिए जरूरी है। ऐसे में कुछ कंपनियां उत्पादन और पैकेजिंग की लागत कम करने की कोशिश कर रही हैं।
  • छोटे पैकेट में सामान की मात्रा कम करना भी इसी रणनीति का हिस्सा है। इससे कंपनियां पैकेट पर लिखी कीमत को पहले जैसा रख सकती हैं, लेकिन ग्राहकों को उसी कीमत में पहले से कम सामान मिल सकता है।
  • इसके साथ ही कमजोर मॉनसून के चलते ग्रामीण इलाकों में खरीदारी की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है, जिससे कंपनियों की कमाई और मुनाफे पर एक से डेढ़ फीसदी तक का दबाव आ सकता है।
  • हालांकि शहरों में त्योहारों के कारण मांग अभी बनी हुई है, लेकिन बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा?
सिर्फ खाने-पीने और नहाने-धोने का सामान ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी आने वाले दिनों में जेब पर भारी पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियां इस साल के अंत तक अपने रिचार्ज प्लान में 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आने वाले वर्षों में भी हर दो साल के अंतराल पर मोबाइल सेवाओं के दाम करीब 12 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान जताया गया है।

Related Posts

Canva में 22% कर्मचारियों की छंटनी का फैसला, जानें नौकरी गंवाने वालों को क्या मिलेगा

 नई दिल्ली Canva में पहली बार बड़े लेवल की छंटनी का ऐलान कर दिया है. दरअसल, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते खर्च और ऑटोमेशन के चलते कुछ बदलाव करने…

सेंसेक्स की तूफानी तेजी से निवेशकों की चांदी, क्या बाजार में शुरू हुआ तेजी का नया दौर?

मुंबई  शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की कीमतें अभी भी 100 के आसपास हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमानी फैसले सामने हैं, फ‍िर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581