गोबर और मिट्टी के दीयों से जगमगाएगा दीपोत्सव, महिलाएं जुटीं तैयारियों में

लखनऊ
आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पन्ना जिले के स्वसहायता समूह की महिलाएं दीपावली पर्व के अवसर पर मिट्टी एवं गोबर के दीयों का निर्माण कर रही हैं। जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के मार्गदर्शन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पन्ना द्वारा गोबर के दीये बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पन्ना विकासखण्ड के ग्राम रक्सेहा में वैष्णव माता स्वसहायता समूह की सदस्य पुष्पा मण्डल, मीना दास एवं अन्य सदस्यों द्वारा गौ काष्ठ के दीपकों का निर्माण किया जा रहा है।

ग्राम संगठन रक्सेहा की अध्यक्ष ऊषा सरकार की प्रेरणा एवं सहयोग से इसे और अधिक निखारा जा रहा है। दीयों में गोबर का उपयोग किया जा रहा है, जो पर्यावरण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण एवं अनुकूल भी है। दीपावली में दीयों को घरों के अंदर व बाहर सजाने की परपंरा रही है। इसके अलावा गोबर को पवित्र एवं पर्यावरण का मित्र भी माना जाता है। समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे दीये बाजार में विक्रय के लिए भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस पहल और कार्य में ओमप्रकाश सोनी जिला प्रबंधक लघु उद्यमिता विकास, विवेक कुमार मिश्रा विकासखण्ड प्रबंधक पन्ना और क्लस्टर प्रभारी शीतल द्विवेदी आजीविका मिशन का विशेष योगदान है।

Related Posts

बुंदेलखंड के किसानों को किफायती और टिकाऊ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

लखनऊ योगी सरकार के सहयोग से बुंदेलखंड के किसानों को किफायती और टिकाऊ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की जा रही है। नरैनी विकासखंड की बिरौना…

बाल दिवस पर रायपुर रेलवे स्टेशन में बाल श्रम का खुलासा, 200 रुपये रोजाना देकर नाबालिग से उठवा रहे थे शराब की बोतलें

रायपुर   राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर में शराब की कबाड़ (शीशी और बाटल) बीनते हुए एक 17 वर्षीय बालक मिला। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की पूछताछ में बालक ने बताया कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581