कश्मीर मुद्दे पर फारूक अब्दुल्ला का बयान बना सियासी विवाद, BJP ने लगाए राष्ट्रविरोधी टिप्पणी के आरोप

नई दिल्ली
नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के द्वारा दिए गए एक बयान पर हंगामा मचा हुआ है। अब्दुल्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को बरकरार रखकर पाकिस्तान ने कश्मीरियों को बचाया है। उनका यह बयान सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिफर गई और पूर्व मुख्यमंत्री को देशद्रोही तक कह डाला। आपको बता दें कि फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरियों को केंद्र सरकार से बहुत कम उम्मीद है।

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल्ली से क्या उम्मीद होगी? क्या आप उम्मीद करेंगे कि वे आपके साथ न्याय करेंगे?'' उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोग साहस बनाए रखें ताकि दिल्ली के सामने टिके रह सकें।

'साहस नहीं होगा, तो अस्तित्व मिट जाएगा'
उन्होंने कहा, ''यदि आपमें यह साहस नहीं होगा, तो आपका अस्तित्व मिट जाएगा। हमारा नामोनिशान और पहचान भी खत्म हो जाएगी। कुछ भी नहीं बचेगा। वे आज चुप हैं, क्योंकि दुनिया में इस मुद्दे पर आवाज उठ रही है और हमारा पड़ोसी लगातार इसके पीछे लगा हुआ है। हर जगह कहा जाता है कि कश्मीर के संबंध में फैसला नहीं हुआ है। यही बात हमें बचा रही है। अन्यथा, उनकी मंशा अच्छी नहीं है।''

'भाजपा शासित राज्यों में मुस्लिमों पर ज्यादती'
अब्दुल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में मुसलमानों पर ज्यादती की जा रही है। उन्होंने कहा, ''क्या आप देखते हैं कि उनकी मस्जिदें कैसे ढहाई जा रही हैं? उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं! उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं! क्या आप यह सब देखते हैं?''

अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कभी भी भारतीय होने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा, ''हमने कभी नहीं कहा कि हम भारतीय नहीं हैं। हमने बार-बार कहा कि हमने भारत में विलय किया था। महात्मा गांधी के भारत में, जवाहरलाल नेहरू के भारत में और मौलाना अबुल कलाम आजाद के भारत में।'' उन्होंने कहा, ''हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि एक ऐसा दौर आएगा जब केवल सत्ता के लिए, सिर्फ इस कुर्सी के लिए मुसलमानों और हिंदुओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया जाएगा।''

अब्दुल्ला ने कहा, ''भारत का ताना-बाना नष्ट कर दिया गया। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा होगा। लेकिन ईश्वर ने चाहा तो यह दौर भी खत्म होगा। इसका समय आएगा।''

पाकिस्तान चले जाएं फारूक अब्दुल्ला: BJP
भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अब्दुल्ला के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। ठाकुर ने एक बयान में कहा, ''फारूक अब्दुल्ला का पाकिस्तान समर्थक बयान राजद्रोह और राष्ट्रविरोधी है तथा ऐसी टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। भारतीय संविधान के तहत शपथ लेने वाले किसी नेता को पाकिस्तान के विमर्श को राजनीतिक वैधता देते हुए अपने ही लोगों के प्रति देश की मंशा पर सवाल उठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।'' उन्होंने कहा कि यदि अब्दुल्ला पाकिस्तान से इतना प्यार करते हैं, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए।

ठाकुर ने कहा, ''पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोग पाकिस्तान के कुशासन से आजादी पाने के लिए बेचैन हैं और भारत में शामिल होना चाहते हैं। उन्हें पाकिस्तान का महिमामंडन करने के बजाय जमीनी हकीकत समझनी चाहिए।''

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को प्रायोजित करके जम्मू-कश्मीर को भारी पीड़ा पहुंचाई है और इस क्षेत्र को दशकों तक हिंसा तथा लक्षित हत्याओं के दौर में धकेल दिया है। भाजपा नेता ने कहा, ''पाकिस्तान ने कश्मीर को आतंकवाद, रक्तपात, भय और अनिश्चितता के अलावा कुछ नहीं दिया है। क्या फारूक अब्दुल्ला चाहते हैं कि कश्मीर के लोग इस दर्दनाक इतिहास को भूल जाएं और यह मान लें कि पाकिस्तान उनका रक्षक है?''

सुरक्षाबलों के बलिदानों को स्वीकार नहीं करते हैं फारूक
भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का नेतृत्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों और आम नागरिकों द्वारा दिए गए बलिदानों को अक्सर स्वीकार नहीं करता है। ठाकुर ने कहा, ''पाकिस्तान को कश्मीरियों के रक्षक के रूप में पेश नहीं किया जा सकता, जबकि उसकी नीतियों ने दशकों की पीड़ा में योगदान दिया है। जम्मू-कश्मीर के लोग शांति और प्रगति चाहते हैं, न कि राजनीतिक बयानबाजी का एक और दौर, जिससे पाकिस्तान के दुष्प्रचार तंत्र को फायदा पहुंचे।''

Related Posts

आपका बैंक खाता कितना सुरक्षित? AI से बैंकों को निशाना बना रहे हैकर्स, CERT-In ने किया अलर्ट

 नई दिल्ली भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें बताया है कि हैकर्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहे हैं. एजेंसी ने साइबर अटैक…

H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड पर अमेरिकी चुनाव का असर, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए क्या होंगे नए नियम?

नई  दिल्ली  अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के बाद H-1B वीजा को लेकर भारतीय पेशेवरों की उम्मीदें और चिंताएं, दोनों ही बढ़ गई हैं। इस चुनाव का असर न केवल अमेरिकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581