सहजन के पत्तों से बनाएं हेल्दी और टेस्टी कढ़ी-पकौड़ा, जानें आसान रेसिपी

अगर आप भी हर दिन एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी खाना चाहते हैं तो सहजन के पत्तों से बनी कढ़ी-पकौड़ा ट्राई कर सकते हैं. सहजन को मोरिंगा भी कहा जाता है और इसके पत्तों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. आमतौर पर घरों में बेसन और दही से कढ़ी बनाई जाती है लेकिन इसमें सहजन के पत्तों से बने पकौड़े डालने से इसका स्वाद और भी खास हो जाता है.

इसे आप चावल, रोटी या खिचड़ी के साथ परोस सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे घर में मौजूद आम चीजों से आसानी से बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं सहजन की कढ़ी-पकौड़ा बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
पकौड़े के लिए

1 कप सहजन के पत्ते

¾ कप बेसन

1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ छोटी चम्मच हल्दी

1 छोटी चम्मच अजवाइन

¼ छोटी चम्मच हींग

¼ छोटी चम्मच ईनो या थोड़ा बेकिंग पाउडर

नमक स्वादानुसार

पकौड़े तलने के लिए तेल

कढ़ी के लिए

1 कप दही

¼ कप बेसन

½ छोटी चम्मच हल्दी

नमक स्वादानुसार

2 कप पानी

तड़के के लिए:

1 छोटी चम्मच घी

1 छोटी चम्मच राई

1 छोटी चम्मच जीरा

1 सूखी लाल मिर्च

2 इंच दालचीनी का टुकड़ा

1 टहनी करी पत्ता

बारीक कटा हरा धनिया

सहजन की कढ़ी-पकौड़ा कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले सहजन के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. अब एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, हींग, नमक और ईनो डालकर मिला लें. इसमें सहजन के पत्ते डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो.
  • अब अप्पे वाले पैन में थोड़ा तेल लगाकर घोल डालें और पकौड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें. अगर आपके पास अप्पे वाला पैन नहीं है कड़ाही में तेल गर्म करके छोटे पकौड़े तल सकते हैं. तैयार पकौड़ों को अलग रख दें.
  • कढ़ी बनाने के लिए एक बर्तन में दही, बेसन, हल्दी और नमक डालें. इसमें 2 कप पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि गांठें न पड़ें. अब इसे गैस पर रखकर लगातार चलाते हुए गर्म करें. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो आंच धीमी कर दें और लगभग 10 मिनट तक पकने दें.
  • अब तड़का तैयार करें. इसके लिए एक छोटे पैन में घी गर्म करें. इसमें राई, जीरा, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी और करी पत्ता डालकर चटकने दें. तैयार तड़के को कढ़ी में डाल दें. इसके बाद सहजन के पकौड़े डालकर कुछ मिनट उबालें और गैस बंद कर दें.
  • अब आपका टेस्टी सहजन की कढ़ी-पकौड़ा तैयार है. इसे हरे धनिये से सजाकर गरमागरम चावल, रोटी या मूंग दाल की खिचड़ी के साथ परोसें.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581