भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री सारंग

मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक में शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

भोपाल
सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन सहित नगर निगम, राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर, जीर्ण-शीर्ण एवं क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाउसिंग बोर्ड के ऐसे मकानों के पुनर्विकास के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लंबे समय से जर्जर अवस्था में मौजूद ऐसे भवन, जिनसे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, उनके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

मंत्री श्री सारंग ने स्पष्ट किया कि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले जर्जर आवासों के पुनर्निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक कदम उठाएं, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा उनके पुनर्निर्माण की कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर उसे अमल में लाया जाए।

Related Posts

1.82 लाख कर्मचारियों के राशन कार्ड पर संकट, क्या अब जाएगी नौकरी?

नई दिल्ली देश की तमाम सरकारी नौकरियों में ठीक-ठाक सैलरी मिलती है. चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी में भी सैलरी ठीक है. लेकिन, बावजूद इसके कुछ सरकारी कर्मचारी अपनी लालच…

जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में होगा बड़ा आयोजन, 15 नवंबर को जुटेंगे दिग्गज नेता

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे शामिल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581