राजकोट की फेमस पीली चटनी, 10 मिनट में घर पर बनाएं तीखी-चटपटी गुजराती चटनी

गुजरात का गरबा ही नहीं बल्कि वहां की डिशेज भी लोगों को काफी पसंद आती है. काठियावाड़ी और गुजराती सब्जियां और मिठाइयां तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन एक बार राजकोट की फेमस पीली चटनी बनाकर देखिए, इस चटनी का स्वाद नॉर्मल धनिया-पुदीना की चटनी से काफी हटकर होता है और इसे बनाने में भी 10 मिनट लगते हैं.

रोटी-सब्जी और दाल-चावल के साथ में अगर चटनी मिल जाए तो खाने के स्वाद बढ़ जाता है. हरी, लाल और सफेद चटनी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन एक बार घर पर राजकोट वाली पीली चटनी बनाकर खाएं. पराठा और चीला इन दोनों के साथ नाश्ते में चटनी मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है, ऐसे में इनके साथ पीली चटनी बनाकर खा सकते हैं.

इस चटनी का स्वाद बेहद हटकर होता है और आप इसको आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इस चटनी को बनाने के लिए मूंगफली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, आइए आपको इस चटनी को बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

पीली चटनी के लिए इंग्रेडिएंट्स
    भुनी हुई मूंगफली – ½ कप (4 घंटे पानी में भिगोकर रखी हुई)
    हरी मिर्च – ½ कप
    नींबू का रस – 3 बड़े चम्मच
    नमक – स्वादानुसार
    हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
    पानी – आवश्यकतानुसार

पीली चटनी बनाने के लिए आसान तरीका
मूंगफली पीसें: मिक्सी के जार में भुनी हुई मूंगफली डालकर दरदरा पीस लें और एक प्लेट में निकाल लें.

मसाला पीसें: अब उसी जार में हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, हींग, नमक और नींबू का रस डालकर बारीक पीस लें.

मिश्रण मिलाएं: पिसी हुई मूंगफली को हरी मिर्च के पेस्ट में मिलाएं और एक बार फिर मिक्सी में हल्का सा घुमा लें. इस बात का ध्यान रखें कि इसमें पानी का इस्तेमाल नहीं करना है.

इस तरीके से करें स्टोर
राजकोट की फेमस पीली चटनी को एयरटाइट जार में डालकर स्टोर कर लीजिए और कुछ दिनों तक आराम से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि चटनी को साफ चम्मच से ही निकालें और इसमें पानी न लगाएं.

इन चीजों के साथ खाएं पीली चटनी
यह चटनी तीखे, चटपटे और थोड़े खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जानी जाती है और इसे खासतौर पर गुजराती लोग गांठिया, फाफड़ा, मुठिया, खमन ढोकला और थेपला के साथ खाते हैं.

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581