बिहार के छठी से 12वीं तक के छात्रों को मौका, गणित-विज्ञान प्रतियोगिता के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुरू

बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले छठी से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलाॅजी (BCST), पटना की ओर से राष्ट्रीय गणित दिवस-2026 और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2027 के अवसर पर दो प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी।

इनमें श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स-2026 और सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2027 शामिल हैं।

गणित और विज्ञान की प्रतिभा दिखाने का मौका
इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर से 18 नवंबर तक निशुल्क किया जा सकेगा। प्रवेश पत्र 22 नवंबर तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षा की संभावित तिथियां 24, 25 और 26 नवंबर निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित तीन दिनों में से किसी एक दिन परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा राज्य के सभी जिलों के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और राजकीय पालिटेक्निक संस्थानों में ऑनलाइन मोड में होगी।

प्रत्येक परीक्षा में 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। हर सही उत्तर के चार अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी।

छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होगी ऑनलाइन परीक्षा
राज्य स्तर पर प्रत्येक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को लैपटाॅप, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वालों को 5 हजार और 3 हजार रुपये, मेडल व प्रशस्ति पत्र मिलेंगे। तृतीय से 10वं स्थान तक के विद्यार्थियों को भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

इच्छुक विद्यार्थी https://bcst-test.ucanassess.in/registration पर पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी बीसीएसटी की वेबसाइट bcstpatna.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Posts

आज का राशिफल 7 नवंबर: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? नौकरी, व्यापार और धन लाभ के संकेत

मेष राशि- मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान…

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581