Indian Navy Mega Plan: 120 इंटरसेप्टर क्राफ्ट और 4 एम्फिबियस वॉरशिप समेत नौसेना के लिए बड़ा रक्षा प्रोजेक्ट

नई दिल्ली
समुंदर के सीने पर अब सिर्फ पानी की लहरें नहीं बल्कि भारत की खौफनाक ताकत का बवंडर उठने वाला है. समुद्र का बॉस कौन? इस सवाल का जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना ने ऐसा 2.41 लाख करोड़ का गेमप्लान अनलॉक कर दिया है, जिसे देखकर दुश्मनों के पसीने छूट जाएंगे. 42 युद्धपोत तो पहले से ही पाइपलाइन में हैं, लेकिन अब 78 नए किलर शिप्स, सबमरीन्स और 120 फास्ट-अटैक इंटरसेप्टर क्राफ्ट्स समुंदर में ऐसी तबाही मचाने आ रहे हैं कि कोई सामने टिक ही न पाएगा. AI, ड्रोन्स, ब्रिटेन की माइंड-ब्लोइंग इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन टेक और अंडरवॉटर ऑटोनॉमस व्हीकल्स के साथ इंडियन नेवी अब सीधे नेक्स्ट-लेवल पर शिफ्ट हो रुप है. यह सिर्फ डिफेंस अपग्रेड नहीं बल्कि समंदर पर पूरी बादशाहत का अल्टीमेट ऐलान है. तैयार हो जाओ, क्योंकि अब हिंद महासागर में सिर्फ और सिर्फ भारत का रूल चलेगा। 

200 से ज्यादा जहाजों की फौज, RFP हुआ जारी
बिजनेस स्‍टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार नौसेना के बेड़े में 42 युद्धपोत पहले से ही ऑर्डर पर हैं और तेजी से बनकर तैयार हो रहे हैं. इसके अलावा, थल और नभ से सीधे हमले करने में सक्षम चार लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स (LPDs) के लिए शॉर्टलिस्टेड शिपयार्ड्स को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) भी जारी कर दिया गया है. यही नहीं, नेक्स्ट-जनरेशन फ्रिगेट्स के लिए भी RFP जारी किया जा चुका है. ये 120 फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट्स और मल्टी-रोल वॉरशिप्स भारतीय तटीय सीमाओं पर एक ऐसी अभेद्य दीवार खड़ी करेंगे जिसे भेदना किसी भी देश की नौसेना के लिए नामुमकिन होगा। 

AI, क्वांटम और ब्रिटेन संग ‘इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन’ का तगड़ा कॉम्बिनेशन
भारतीय नौसेना अब पारंपरिक युद्ध सिस्‍टम से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम टेक्नोलॉजी, ड्रोन्स और काउंटर-ड्रोन सिस्टम जैसे अगली पीढ़ी के हथियारों से लैस हो रही है. सबसे बड़ा गेमचेंजर इंटीग्रेटेड फुल इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन (IFEP) टेक्नोलॉजी है, जिसके लिए भारत ने ब्रिटेन के साथ समझौता किया है. यह एडवांस्ड सिस्टम नौसेना के विशालकाय एलपीडी वॉरशिप्स को बिना शोर किए और अत्यधिक ऊर्जा के साथ घातक मिसाइलों व वेपन सिस्टम्स को चलाने की ताकत देगा. स्वदेशी 24-28 मेगावाट मरीन गैस टरबाइन और मेड-इन-इंडिया डीजल इंजन भी इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। 

मेड इन इंडिया हथियारों की भारी तबाही
26 और 27 अक्टूबर को होने जा रहे ‘स्वावलंबन 2026’ सेमिनार का जिक्र करते हुए वाइस एडमिरल कोचर ने कहा कि भारतीय नौसेना को आत्मनिर्भर और मल्टी-डायमेंशनल नेटवर्क फोर्स बनाना ही हमारा मकसद है. आईडीईएक्स (iDEX) फ्रेमवर्क के तहत भारतीय स्टार्टअप्स और एमएसएमई (MSMEs) से 4,000 से ज्यादा इनोवेटिव प्रपोजल मिले हैं. इनमें क्वांटम पोजिशनिंग सिस्टम, हाई-पावर माइक्रोवेव डायरेक्टेड-एनर्जी वेपन्स, ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल (AUV) और मग्नेटिक रैमजेट इंजन जैसे दुनिया के सबसे घातक और एडवांस हथियार शामिल हैं, जिन पर काम तेजी से चल रहा है। 

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581