जियो IPO खुलते ही मची हलचल, महज 100 मिनट में पूरा भरा इश्यू; संस्थागत निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

मुंबई 

जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ आते ही निवेशक टूट पड़े और ताबड़तोड़ खरीदारी शुरू कर दी है. आलम ये रहा कि बाजार खुलने के महज 35 मिनट के भीतर ही पूरा आईपीओ सब्सक्राइब हो गया. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा भी पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. यहां तक कि इस हिस्से के लिए दोगुना आवेदन भी मिला है. जियो प्लेटफॉर्म ने अपने आईपीओ में से 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी के लिए सुरक्षति रखा है, जिसमें एकर निवेशक भी शामिल हैं। 

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी क्यूआईबी का हिस्सा तो 3.25 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. एनएसई के प्लेटफॉर्म पर सुबह 10.35 बजे तक पूरा आईपीओ सब्सक्राइब हो चुका है. एनएसई के आंकड़े बताते हैं कि पूरा आईपीओ ही 1.01 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. कंपनी की ओर से जारी किए गए 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 20.03 करोड़ शेयरों की डिमांड आ चुकी है. इससे पहले 19 अक्टूबर को, जियो प्लेटफॉर्म्स ने 212 एंकर निवेशकों से 8,109.84 करोड़ रुपये जुटाए थे. इन निवेशकों में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, इनवेस्को और प्रूडेंशियल शामिल हैं. जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO के लिए एंकर निवेशकों की मांग लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिससे यह इतनी बड़ी बोली हासिल करने वाला पहला भारतीय IPO बन गया है। 

कब तक लगा सकते हैं पैसा
जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुला है और 23 अक्टूबर को बंद होगा. इसे बाजार में 28 अक्टूबर को लिस्ट कराया जाएगा. आईपीओ का प्राइस बैंड 1,065 रुपये से लेकर 1,119 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. इस आईपीओ के तहत कंपनी ने करीब 27 करोड़ स्टॉक्स बाजार में उतारे हैं. फिलहाल कंपनी ने आईपीओ से पहले ही 212 एंकर निवेशकों से 8,109.84 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. इसमें तमाम सरकारी पेंशन फंड ने भी पैसे लगाए हैं. इन पेंशन फंड में सिंगापुर, अबु धाबी, कतर, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा जैसे शहर और देशों ने भी इसमें पैसे लगाए हैं। 

कितना पहुंचा जीएमपी
एक तरफ तो जियो के आईपीओ ने बाजार में धूम मचा रखी है, दूसरी ओर ग्रे मार्केट में भी इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है. आईपीओ का जीएमपी आज सुबह करीब 24 फीसदी बढ़ा है और अब तक 273 रुपये प्रीमियम तक जा पहुंचा है. इसका मतलब है कि लिस्टिंग के समय ही यह आईपीओ अपने निवेशकों को 24.4 फीसदी का रिटर्न दे सकता है और हर स्टॉक पर 273 रुपये का मुनाफा हो सकता है। 

 लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब की सलाह

रेटिंग: लंबी अवधि के निवेश के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह.

वैल्यूएशन: FY28 के अनुमानित EV/EBITDA के आधार पर 11.6 गुना वैल्यूएशन.

FY26 के वित्तीय नतीजे: कंपनी का रेवेन्यू ₹1,46,885 करोड़, EBITDA ₹76,255 करोड़ और टैक्स के बाद मुनाफा ₹30,049 करोड़ रहा। 

कर्ज की स्थिति: FY26 में नेट लेवरेज घटकर 0.36 गुना रह गया.

पूंजी पर रिटर्न: औसत पूंजी पर रिटर्न (ROACE) FY24 के 12.8% से घटकर FY26 में 10.7% रह गया.

उदय कोटक ने Jio Platforms IPO को बताया ऐतिहासिक

    जियो की लिस्टिंग के बाद मार्केट कैप के लिहाज से RIL ग्रुप भारत का सबसे बड़ा कारोबारी समूह बन जाएगा.
    करीब दो दशक बाद RIL ग्रुप की ओर से इतना बड़ा और ऐतिहासिक IPO आ रहा है.
    जियो प्लेटफॉर्म्स की सबसे बड़ी ताकत इसके 53 करोड़ यूजर्स और शानदार कामकाज को बताया.
    उदय कोटक के मुताबिक, जियो दुनिया की इकलौती कंपनी है, जिसके पास अपना एंड-टू-एंड कनेक्टिविटी नेटवर्क है.
    जियो प्लेटफॉर्म्स की ग्रोथ तेज है और समय के साथ लगातार बनी हुई है.

 

Related Posts

शेयर बाजार में रिलायंस का धमाका, 6 साल की सबसे बड़ी उछाल के साथ मार्केट कैप रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई   रिलायंस समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाका करने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बना दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 नवंबर को…

अंबानी के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, शेयर बाजार में शानदार तेजी से निवेशकों की चांदी

मुंबई  शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581