अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों से हैंड ग्रेनेड और हथियार जब्त

अमृतसर.

अमृतसर रूरल पुलिस ने त्यौहारों के बीच पंजाब को देहलाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। लोपोके क्षेत्र में हथियारों और विस्फोटक सामग्री की तस्करी से जुड़े मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI का हाथ भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से इंटरनेट काल के जरिये संपर्क में थे। वे ड्रोन के माध्यम से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और अन्य विस्फोटक सामग्री मंगवाकर पंजाब के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरों में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। ये तस्कर कथित तौर पर अवैध हथियारों की आपूर्ति करते थे, जिन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब  नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

छेहरटा और लोपोके थाने में FIR दर्ज
इस मामले में पुलिस थाना छेहरटा और लोपोके में FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं। जांच में हथियारों और नशे की सप्लाई के स्रोतों के साथ-साथ नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

नशा-हथियार तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई
पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी तथा संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य ऐसे नेटवर्क को खत्म कर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Related Posts

विधायक के घर में चोरों का आतंक, टीवी-ड्राईफ्रूट्स चोरी कर पुलिस को दी चुनौती

भोपाल राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जनप्रतिनिधियों के आवास भी सुरक्षित नहीं हैं। निवाड़ी विधायक अनिल जैन के भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी बंगले में…

झारखंड में जमीन खरीद-बिक्री का रास्ता होगा आसान, सब-रजिस्ट्रार मालिकाना हक तय नहीं कर सकेंगे

रांची  झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में राज्य में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने राज्य सरकार को नेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581