केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली पर खुशखबरी की उम्मीद, DA 60% से बढ़कर 63% हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?

नई दिल्ली

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है. ऐसा माना जा रहा है क‍ि सरकार कुछ द‍िनों में महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है. अभी महंगाई भत्ता मूल वेतन का 60 फीसदी है. इसे बढ़ाकर 63 फीसदी किया जा सकता है. ऐसे में आपके मन में भी सवाल होगा क‍ि आपकी सैलरी में क‍ितना इजाफा होगा? हम आपको बताने जा रहे हैं क‍ि अगर 3 फीसदी डीए बढ़ता है तो 18000 से 50000 बेसिक वालों की सैलरी में कितना इजाफा होगा? हर महीने आपकी सैलरी क‍ितनी बढ़कर आएगी?

18,000 से 50,000 बेसिक वालों को क‍ितना फायदा

 
मूल वेतन (बेसिक) अभी 60% DA 63% DA होने पर हर महीने ज्यादा
₹18,000 ₹10,800 ₹11,340 ₹540
₹25,000 ₹15,000 ₹15,750 ₹750
₹30,000 ₹18,000 ₹18,900 ₹900
₹35,400 ₹21,240 ₹22,302 ₹1,062
₹50,000 ₹30,000 ₹31,500 ₹1,500
₹60,000 ₹36,000 ₹37,800 ₹1,800

(यह हिसाब सिर्फ महंगाई भत्ते में होने वाली बढ़ोतरी का है. मकान किराया भत्ता (HRA), दूसरे भत्तों और वेतन से होने वाली कटौती को इसमें शामिल नहीं किया गया है. इसलिए बैंक खाते में आने वाली कुल सैलरी का हिसाब अलग हो सकता है.)

दिवाली से पहले एरियर मिला तो कितने रुपये आएंगे?
कर्मचारियों के लिए दूसरी अच्छी खबर एरियर यानी बकाया रकम हो सकती है. अगर सरकार बढ़े हुए DA को 1 जुलाई 2026 से लागू करती है, तो जुलाई से लेकर आदेश लागू होने तक के बकाया पैसे मिल सकते हैं. हालांकि, यह सरकार के आधिकारिक आदेश पर निर्भर करेगा। 

    जिस कर्मचारी की बेस‍िक 18,000 है, उसे 3 फीसदी बढ़ोतरी पर हर महीने 540 ज्यादा मिलेंगे.
    जुलाई से सितंबर तक: 1,620 का एरियर.
    जुलाई से अक्टूबर तक: 2,160 का एरियर.
    मूल वेतन 35,400 होने पर: तीन महीने का 3,186 और चार महीने का 4,248 एरियर.

यानी अगर बढ़ोतरी को जुलाई से लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों को नियमित बढ़ी हुई सैलरी के साथ पिछली अवधि का बकाया भी मिल सकता है. लेकिन यह पैसा दिवाली से पहले ही खाते में आएगा, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 

दिवाली से पहले DA पर फैसला संभव
केंद्र सरकार के कर्मचारी साल में दो बार महंगाई भत्ते में बदलाव का इंतजार करते हैं. एक बढ़ोतरी जनवरी से और दूसरी जुलाई से लागू होती है. इस बार जुलाई वाली बढ़ोतरी का ऐलान अब तक नहीं हुआ है.14 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में भी DA बढ़ाने का फैसला नहीं हुआ. इसके बाद कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले इस पर फैसला ले सकती है. लेकिन बढ़ोतरी कितने फीसदी होगी और भुगतान कब होगा, इसकी पुष्टि सरकारी आदेश आने के बाद ही होगी। 

DA की गणना मूल वेतन यानी बेस‍िक पर
मान लीजिए किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30000 है. अभी उसे 60 फीसदी की दर से 18,000 DA मिलता है. अगर दर बढ़कर 63 फीसदी हो जाती है, तो DA 18,900 हो जाएगा. यानी हर महीने 900 ज्यादा मिलेंगे. साल भर में यह 10,800 होगी, बशर्ते इस दर में पूरे 12 महीने कोई बदलाव न हो. क्‍योंक‍ि DA की गणना मूल वेतन पर होती है, हाथ में आने वाली पूरी सैलरी पर नहीं। 

पेंशन पाने वालों को भी फायदा
महंगाई भत्ते के साथ रिटायर हो चुके कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशन पाने वालों की भी नजर महंगाई राहत (DR) पर है. DA नौकरी कर रहे कर्मचारियों को मिलता है, जबकि DR पेंशन पाने वालों के लिए होता है.अगर DR में भी 3 फीसदी बढ़ोतरी मंजूर होती है, तो मूल पेंशन 20,000 पाने वाले पेंशनर को हर महीने 600 ज्यादा मिल सकते हैं. इस तरह तीन महीने का संभावित बकाया 1800 होगा. यह भी तभी लागू होगा, जब सरकार बढ़ोतरी को मंजूरी देकर उसे पिछली तारीख से प्रभावी करे। 

 

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581